फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers locked down in drinking water corporation office

पानी की समस्या को लेकर पौंधा के ग्रामीणों ने की पेयजल निगम कार्यालय में तालाबंदी

Tue, 30 Aug 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers locked down in drinking water corporation office
ग्रामीणों ने पेयजल निगम दफ्तर में की तालाबंदी
विज्ञापन

देहरादून। पानी की समस्या को लेकर पौंधा गांव के ग्रामीणों ने पेयजल निगम कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी कर चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ग्राम प्रधान सुधीर पंचवाणा के नेतृत्व में निगम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कई माह से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। इसका कारण पेयजल लाइनों का क्षतिग्रस्त होना और लीकेज है। कहा कि कई बार निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन शिकायतों का संज्ञान नहीं लिया गया, जिससे गांव के करीब 700 लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। तालाबंदी करने वालों में सुरेंद्र सिंह तोमर, शैलेश थापली, आकाश जोशी, महेंद्र सिंह, रवि पुंडीर, सूरज, शुभम, सतीश, भूपेंद्र सिंह पंवार, सावित्री देवी, कुलदीप, नरेंद्र सिंह आदि थे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed