फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers have to travel extra distance to reach

Dehradun News: 29 साल से अधर में लटकी तीन किमी सड़क का निर्माण

Tue, 27 Feb 2024 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers have to travel extra distance to reach
I- सड़क बनने से आपस में जुड़ सकेंगे खत बिशाइल, सिलगांव, बाना खत के गांवI
विज्ञापन


29 साल बाद भी सड़क के तीन किमी हिस्से का निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी नापकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। इससे समय के साथ पैसे की भी बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण कार्य कराने की मांग की है।

वर्ष 1987 में कोठा बैंड से निछया-धोयरा तक 17 किमी लंबी सड़क को स्वीकृति प्रदान की गई थी। सड़क को मुंशीघाटी-देऊ मोटरमार्ग से जोड़ा जाना था, लेकिन ठुरूऊ गांव तक 14 किमी तक ही सड़क का निर्माण किया गया। करीब 29 साल से शेष हिस्से का निर्माण नहीं किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण कार्य न होने से खत बिशाइल के लोगाें को साहिया पहुंचने के लिए 30 किमी का फेरा लगाना पड़ता है। कहा कि यदि सड़क के बचे हुए हिस्से का निर्माण हो जाता है तो झुटाया और सैरी गांव के करीब 50 परिवार सड़क की सुविधा से जुड़ सकेंगे। साथ ही बिशाइल, बाना और सिलगांव खत के 40 से अधिक गांव आपस में जुड़ जाएंगे। पंजिया की प्रधान प्रीति चौहान और बंसार निवासी गजेंद्र सिंह का कहना है सड़क बनने से कई गांव की राह आसान होगी। तीनों खत के लोग सीधे कालसी-चकराता मोटरमार्ग से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन





Iपूर्व में सर्वे के दौरान ग्रामीणों में आपस में विवाद हो गया था। नए सिरे से सर्वे करवा कर मोटर मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

Iप्रत्यूष कुमार, ईई, लोनिवि खंड साहियाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed