फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   villagers have no gas cylinder last two month

उत्तराखंड के इस हिस्से की किसे है परवाह?

Fri, 30 Aug 2013 02:26 PM IST
अमर उजाला, थराली
अमर उजाला, थराली Updated Fri, 30 Aug 2013 02:26 PM IST
विज्ञापन
villagers have no gas cylinder last two month

उत्तराखंड का एक हिस्सा ऐसा भी है जहां सरकार को लोंगो की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। पूरे इलाके में लोगों के सामने जीने का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड की थराली तहसील के देवाल और थराली विकास खंडों में दो माह से अधिक समय से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हुई है, जिससे 2700 से अधिक उपभोक्ताओं के सामने चूल्हा जलाने का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि भारत गैस की सप्लाई जिन गोदामों से होती है, वहां के मार्ग बंद हैं। विकास खंडों को कुमाऊं से जोड़ने वाली सड़क की स्थिति अन्य सड़कों से बेहतर है। ऐसे में गैस की सप्लाई कुमाऊं से ही की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क टूटने से नहीं मिली गैस
तहसील के नारायणबगड़, थराली और देवाल में इंडेन रसोई गैस के अलावा भारत रसोई गैस की सप्लाई होती है। पिछली 16/17 जून से नारायणबगड़ से थराली तक कई जगह मोटर मार्ग बंद है।

भारत रसोई गैस का गोदाम नारायणबगड़ होने से थराली और देवाल सहित ग्वालदम में भारत रसोई गैस की आपूर्ति ठप है। हालांकि थराली में इंडेन रसोई गैस की आपूर्ति सुचारु है, लेकिन देवाल और थराली में भारत रसोई गैस के उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं मिल रही है। यहां भारत के 2700 से अधिक उपभोक्ता हैं।

मिट्टी का तेल हुआ मंहगा
केदारबगड़ कस्बे के केदार दत्त के अनुसार उनके पास भारत रसोई गैस का कनेक्शन है, लेकिन गत 15 जून से उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है। ऐसे में उन्हें 25 रुपये प्रति लीटर मिट्टी तेल खरीदकर चूल्हा जलाना पड़ रहा है।


वहीं ग्वालदम की जशमा देवी का चार सदस्यों का परिवार है, लेकिन पिछले दो माह से सिलेंडर नहीं मिलने पर उन्हें मजबूरन जंगल से लकड़ियां बीनकर काम चलाना पड़ रहा है।

सुनेगा कौन
लोगों का कहना है कि इंडेन गैस की भांति भारत गैस की आपूर्ति भी कुमाऊं से की जाती, तो उपभोक्ताओं को रसोई गैस संकट से नहीं जूझना पड़ता।

वहीं भारत गैस ऐजेंसी के वितरक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि सड़क बंद होने के चलते हल्द्वानी से सप्लाई करने की मांग उच्चाधिकारियों और कंपनी से की गई थी, लेकिन मामले में कोई निर्देश नहीं मिल पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed