{"_id":"59a6d25f4f1c1b0f278b481f","slug":"villagers-gone-fifteen-km-by-foot-with-injured-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने ग्रामीण को किया लहूलुहान, फिर जो हुआ यकीन नहीं करेंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने ग्रामीण को किया लहूलुहान, फिर जो हुआ यकीन नहीं करेंगे आप
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Wed, 30 Aug 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
bear attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में गाय चराने जा रहे झींझी गांव के नरेंद्र लाल (45) को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के ग्रामीणों के हो-हल्ला करने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। फिर ग्रामीण घायल को करीब पंद्रह किलोमीटर तक कुर्सी पर बांधकर बाजार लाए।
विज्ञापन
नरेंद्र लाल (45), झींझी गांव निवासी गाय को जंगल में घास चराने जा रहा था कि मंगलवार शाम को सात बजे भालू ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने हल्ला मचाया तो भालू भाग गया। नरेंद्र को गंभीर घायल देख ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाना चाहा लेकिन निजमूला-पगना सड़क बंद होने के कारण घायल को पैदल ही ले जाने की सोची।
विज्ञापन
तब ग्रामीणों ने कुर्सी की व्यवस्था की और घायल को कुर्सी से बांधकर 15 किमी की पैदल दूरी तय कर रामणी गांव तक लाए। रात होने के कारण वह यहीं रुक गए। बुधवार सुबह उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन किया तो स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल का इलाज किया और उन्हें घाट तक ले आए। नरेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया।
विज्ञापन
झींझी गांव निवासी राजे सिंह का कहना है कि एक सप्ताह से निजमुला-पगना सड़क मलबा आने से जगह-जगह बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रोजमर्रा के कामों के लिए भी मीलों दूरी पैदल नाप रहे हैं।
वहीं जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि बारिश से जहां भी सड़कें बंद पड़ी हैं, निर्माण विभागों को शीघ्र सड़कों को खोलने के आदेश दिए गए हैं। पगना सड़क को भी जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।