ऋषिकेश में मिला रामसेतू का ये अद्भुत पत्थर, रामायण काल से जुड़ा है रहस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश के गाजीवाली गांव के पास नीलधारा में एक अद्भुत पत्थर पानी में तैरता मिला। पत्थर को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई।
लोगों ने चर्चा फैल गई कि यह पत्थर रामसेतु के उन पत्थरों में शामिल रहा जो भगवान श्रीराम ने माता सीता को रावण से मुक्त कराने के लिए पुल बनाया था। देर शम तक पत्थर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
पत्थर देखकर हतप्रभ हुए लोग
ग्राम गाजीवाली निवासी ऋषिपाल सोमवार की सुबह गंगा के किनारे बैठा हुआ था तभी उसे पानी में एक पत्थर तैरता हुआ नजर आया। उसने पत्थर को देख कर आसपास के लोगों को बुलाया और पानी में तैरते हुए पत्थर को बाहर निकाल लिया।
पत्थर को एक बड़े भगोने में पानी भरकर छोड़ा गया तो वह पत्थर भिगोने में रखे पानी में भी ऊपर तैरने लगा। पत्थर को देखने के लिए आस-पास के गांववालों की भीड़ लग गई।