फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   villagers and family crying for minor girl suicide after rape

छत के हुक में लटके नाबालिग के शव को देखते ही फूट-फूट कर रोया पूरा गांव, जानिए क्यों

Tue, 24 Oct 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Tue, 24 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
villagers and family crying for minor girl suicide after rape

कमरे की छत में लगे हुक पर चुन्नी में लटके बेटी के शव को देखते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे गांव वाले भी शव को देखकर फूट-फूट कर रोए। जानिएए क्यों...

विज्ञापन

 
भाई दूज देने आए युवक ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद उस पर पंचायत में भी गंदे आरोप लगाए गए। इससे जहां लड़की ने आहत होकर अपनी जान दे दी वहीं पूरा परिवार और गांव के लोग भी इस बात से आहत थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह उसका शव कमरे में झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ  बलात्कार, पोक्सो एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि गांव में आरोपी युवक के परिजनों की ओर से बुलाई गई कथित पंचायत में लगाए गए आरोप-प्रत्यारोपों से किशोरी आहत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

villagers and family crying for minor girl suicide after rape

शनिवार को क्षेत्र के एक गांव में चंद्रपुरी खादर निवासी एक युवक अपनी बुआ के घर भैया दूज का सिंधारा देने आया था। उसी दिन वह बुआ की ननद को यह कहकर अपने साथ लेकर निकला था कि वह पड़ोस के गांव नंदपुर में अपनी बहन को लेने जा रहा है।

आरोप है कि युवक किशोरी को बहालपुरी गांव के जंगल में ले गया और दुष्कर्म कर डाला। उसके बाद आरोपी उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गया था। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार देर शाम आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। मृतका के परिजनों के अनुसार इसके बाद रात को गांव में पंचायत हुई। इसमें रिश्तेदारों और आरोपी युवक के परिजनों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए पीड़िता पर कई आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

villagers and family crying for minor girl suicide after rape

इससे किशोरी सदमे में चली गई थी। रविवार देर रात किशोरी परिजनों के साथ घर में सोई थी। सोमवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जब परिजनों की नींद खुली तो किशोरी का शव दूसरे कमरे की छत में लगे हुक से चुन्नी से लटक रहा था।

शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टीएस राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव नीचे उतरवाया। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ  बलात्कार और पोक्सो की धारा में एक दिन पहले मुकदमा दर्ज कर लिया था।

सोमवार को इसमें आरोपी के खिलाफ  किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा अतिरिक्त जोड़ी गई। आरोपी के परिजनों की ओर से पीड़िता पर लगाए गए आरोपों के संबंध में कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि किशोरी के पिता ने फोन पर इस बात की जानकारी दी थी कि पीड़िता घटना के बाद से लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप से बेहद आहत थी। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed