फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   villager protest after student suicide in haridwar

छात्र द्वारा आत्महत्या करने के बाद ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा, प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा

Wed, 11 Dec 2019 08:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 11 Dec 2019 08:33 AM IST
सार

  • छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
  • राष्ट्रीय इंटर कालेज श्यामपुर के कक्षा बारह के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
villager protest after student suicide in haridwar
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय इंटर कालेज श्यामपुर के कक्षा बारह के छात्र के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इससे पूर्व छात्र के परिजनों ने प्रधानाचार्य पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जमकर काटा। हंगामे के कारण इंटर कालेज में पठन पाठन का कार्य नहीं हो सका।

विज्ञापन


मालूम हो कि सोमवार को गाजीवाला निवासी 12वीं के छात्र मनीष पुत्र खुशीराम भट्ट का शव तार के फंदे के सहारे घर में झूलता हुआ मिला था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार सुबह मनीष की बहन मीनाक्षी, भाई दीपक ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों ने प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार पर आरोप लगाया कि सोमवार को स्कूल में देरी से पहुंचने पर मनीष को डांटा था। इतना ही नहीं प्रधानाचार्य ने उससे पूरे स्कूल में झाड़ूू भी लगर्वाई। परिजनों का कहना था कि सार्वजनिक रूप से डांटने और दंड देने से क्षुब्ध होकर मनीष तनाव में आ गया। इसी तनाव में मनीष ने आत्महत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा होने की सूचना मिलने पर एसडीएम कुश्म चौहान, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, एसओ दीपक कठैत मौके पर पहुंच गए। परिजन प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मंगलवार को प्रधानाचार्य स्कूल ही नहीं पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों ने प्रधानाचार्य से मोबाइल फोन पर संपर्क साधा तो बताया कि वह आगामी मंगलवार तक अवकाश पर हैं।

एसडीएम और सीओ सिटी ने परिजन व ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। देर शाम को मनीष के पिता खुशीराम ने प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार के खिलाफ तहरीर दी। श्यामपुर थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विभागीय जांच भी होगी

छात्र को प्रताड़ित करने के मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी। स्कूल में हंगामे की सूचना पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज भी पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की विभागीय जांच करवाई जाएगी। जांच में यदि आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।


आरोपों को बताया निराधार
प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार का कहना है कि वे छात्र की मौत से बहुत आहत हैं। उनका कहना है कि छात्र के परिजनोें ने उन पर जो आरोप लगाए गए हैं वे निराधार हैं। वे पुलिस और विभागीय जांच के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed