फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villager killed leopard after attack on women in srinagar

गुलदार ने महिला पर किया हमला, तो गांव वालों ने लाठी डंडो से पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 12 Jun 2018 11:08 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 12 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Villager killed leopard after attack on women in srinagar
leopard

उत्तराखंड के श्रीनगर में गहड़गांव में गुलदार के हमले में एक महिला घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर, घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गुलदार भी मृत अवस्था में पाया गया। बताया गया है कि महिला पर हमले की घटना के बाद ग्रामीणों ने गुलदार को लाठी-डंडों से भगाया था। वन विभाग का कहना है कि गुलदार की मौत के कारणों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


गहड़ गांव में मंगलवार को करीब 10 बजे गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटनाक्रम के अनुसार ममता देवी (38) पत्नी सते सिंह पंवार गांव के समीप ही गदेरे में कपड़े धो रही थी। अचानक झाड़ियों में छुपे गुलदार ने ममता देवी पर हमला कर दिया। ममता देवी के शोर मचाने पर ग्रामीण युवक गदेरे में पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी व डंडों के वार से गुलदार को भगा दिया। गंभीर रूप से घायल ममता देवी को उपचार के लिए बेस अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ममता देवी के हाथ व सिर पर गहरे घाव हैं। हालांकि डाक्टरों ने महिला की स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। वहीं, दूसरी ओर महिला पर हमला करने वाला गुलदार घटना स्थल से थोड़ी दूर मृत अवस्था में मिला है। गुलदार मादा है, जिसकी उम्र करीब एक वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी एके भट्ट ने कहा कि क्षेत्र में रात्रि गश्त लगाई जाएगी। गुलदार के मौत के कारणों की जांच की जाएगी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में गुलदारों के सक्रिय होने पर सुरक्षा की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में देखे गए तीन और गुलदार

Villager killed leopard after attack on women in srinagar
leopard

क्षेत्र में देखे गए तीन और गुलदार
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तीन गुलदार और देखे गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि मृत मादा गुलदार की मां अन्य शावकों के साथ क्षेत्र में घूम रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।  

मृत गुलदार के गले में थे पुराने घाव
मृत गुलदार के गले में पुराने घाव थे। इसके अलावा गुलदार के शरीर पर कुछ चोट के घाव भी थे। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में आग लगने के दौरान शायद यह मादा गुलदार का घायल हुई हो। घायल और शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण शायद यह जानवरों का शिकार करने में असक्षम हो गई, जिससे उसने महिला पर हमला किया।   

एक घंटे 108 का इंतजार करने के  बाद निजी वाहन से लाए महिला को
गुलदार के हमले में घायल महिला को बेस अस्पताल लाने के लिए ग्रामीणों ने 108 सेवा को फोन किया था। लेकिन करीब 1 घंटे तक 108 के न पहुंचने पर ग्रामीण घायल महिला को निजी वाहन से अस्पताल तक लाए।  

डेढ़ माह से गांव में नहीं आ रहा पानी
श्रीनगर। ग्रामीणों ने कहा कि डेढ माह से गांव में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों को पेयजल व कपड़े धोने के लिए गदेरे में प्राकृतिक स्रोत पर जाना पड़ रहा है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से भी शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि पानी की समस्या उनके लिए जानलेवा साबित हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed