फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villager Brutal Murder by knife in Haridwar

हरिद्वार: दिनदहाड़े छुरे से ताबड़तोड़ वार कर ग्रामीण की हत्या, शरीर पर किए 12 से ज्यादा वार

Mon, 21 Oct 2019 07:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, हरिद्वार/बहादराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, हरिद्वार/बहादराबाद Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Oct 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Villager Brutal Murder by knife in Haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में रानीपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर में सोमवार सुबह पेशे से दिहाड़ी मजदूर की पड़ोसी ने ही छुरे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को दबोच लिया। अधेड़ की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और पैसे के लेन देन की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


हत्यारोपी शाहरुख ने बाबू के कत्ल की ठानी हुई थी। उसके अंदर बेहद आक्रोश भरा हुआ था। हत्या से यह बात साफ हो रही है, क्योंकि बाबू पर उसने बिना रुके ताबड़तोड़ वार किए। दोनों हाथों पर कई वार किए गए। यही नहीं पेट में छुरा इस तरह घोपा गया कि पूरा पेट फट गया।  छुरे को अंदर घोंपने के बाद उसे घुमाया तक गया है। पूरे शरीर पर 12 से भी अधिक वार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र के गांव सलेमपुर का रहने वाला 45 वर्षीय बाबू कुरैशी उर्फ अफजल पुत्र असगर सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने बेटे सानू के साथ गांव में ही एक किराने की दुकान पर खरीदारी करने गया था। खरीदारी कर वापस लौटते समय उसकी अपने पड़ोसी शाहरुख पुत्र खुर्शीद से किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि इसी बीच शाहरुख ने छुरे से बाबू पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ में चाकू देख नहीं की बचाने की हिम्मत

आरोपी के छुरे के कई वार से बाबू बुरी तरह जख्मी हो गया। चीख पुकार सुनकर गांववाले एकत्र हो गए, लेकिन शाहरुख के हाथ में छुरा देखकर किसी की बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं हुई।

इसके बाद आरोपी बाबू को बुरी तरह जख्मी कर मौके से फरार हो गया। गांववाले जब तक लहूलुहान हालत में पड़े बाबू को उपचार के लिए अस्पताल ले जा पाते, तब तक उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दिनदहाड़े गांव में हुई हत्या को लेकर गांव में अफरा तफरी मच गई। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एएसपी आयुष अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट, गैस प्लांट चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर छापा मारा, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। हालांकि पुलिस की कई घंटों की तलाश के बाद आरोपी दबोच लिया गया। 

एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि हत्यारोपी की बहन की कई वर्ष पूर्व मौत हो गई थी और वह उसका जिम्मेदार बाबू कुरैशी को मानता था। इसलिए उसने योजनाबद्ध ढंग से बाबू की हत्या कर दी।

दूसरी बात यह भी सामने आई है कि मृतक ने आरोपी को 22 हजार की रकम उधार दी हुई थी और वह रोजाना तकादा कर रहा था। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया, आरोपी भी दिहाड़ी मजदूर है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। सतर्कता के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

पिता के कत्ल का गवाह बना मासूम
पिता के कत्ल का चश्मदीद गवाह 11 साल का बेटा सानू बना है। सानू के सामने ही उसके पिता को बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। पुलिस भी सानू को मुख्य गवाह बनाने की तैयारी में है। हालांकि, पिता के कत्ल के बाद मासूम डरा सहमा हुआ है और उसके चेहरे पर खौफ तारी है। पिता पर जब आरोपित छुरे से वार कर रहा था तब मासूम पास में ही छिप गया था। हर कोई इस बात का शुक्र मना रहा है कि आरोपित ने मासूम को निशाना नहीं बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed