फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   villager bring fodder on the way he saw a big python

चारा लेकर लौट रहा था ग्रामीण, रास्ते में दिखा इतना विशालकाय अजगर उड़ गए होश

Mon, 22 Oct 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Updated Mon, 22 Oct 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
villager bring fodder on the way he saw a big python
कैमरे में कैद हुआ अजगर - फोटो : अमर उजाला

मलकपुर गांव में विशालकाय अजगर निकलने से खलबली मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया।

विज्ञापन


टीम ने अजगर को पड़कर जंगल में छोड़ दिया। शनिवार देर शाम मलकपुर गांव में लगभग 15 फीट लंबा अजगर निकल आया। गांव के यशपाल चारा लेकर लौट रहे थे।

 

इसी बीच उनकी नजर विशालकाय अजगर पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। अजगर निकलने की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ लगभग पांच घंटे मशक्कत कर अजगर पकड़ा।

 

इसके बाद अजगर को पथरी वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। टीम में वन दारोगा रामनाथ सोनी, भंवर सिंह, सत्येंद्र कुमार और श्याम सिंह आदि शामिल रहे।

 

उधर, ग्रामीण ज्ञानचंद चौधरी, मनीराम प्रधान, जोगेंद्र, राजेंद्र, मामचंद, चंद्रशेखर का कहना है कि गांव के निकट से पथरी नदी गुजरती है। लिहाजा जलीय जीव-जंतु आबादी क्षेत्र में घुसते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed