फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   village women voter more than urban women voter

यहां गांव की महिलाओं से पिछड़ी शहरी महिलाएं

Wed, 16 Apr 2014 12:02 PM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Apr 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
village women voter more than urban women voter

वे पढ़ी लिखी भले ही कम हों लेकिन उन्हें पता है कि मताधिकार के ‘अस्त्र’ से हालात सुधारे जा सकते हैं। गांव की महिलाओं का यह जज्बा ताजा वोटर लिस्ट में उभर कर सामने आ गया। वोटर बनने में शहर की महिलाओं से अधिक गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय के महिलाओं को वोटर बनाने के विशेष अभियान में लोगों का ज्यादा ध्यान शहरी क्षेत्रों में ही केंद्रित रहा था। लेकिन गांव की महिलाओं ने खुद आगे बढ़कर इसमें भागीदारी निभाई है।
विज्ञापन


वोटर बनने के लिए बीएलओ उनके दरवाजे भले ही न गए हों लेकिन वे खुद चौका-चूल्हा का काम निपटाने के बाद तहसील आ गईं और फार्म छह भरकर दिया।

महिलाओं की संख्या अधिक

village women voter more than urban women voter

लिस्ट में जो नए नाम जोड़े गए हैं, उनमें पुरुषों से महिलाओं की संख्या अधिक है। लेकिन ये महिलाएं शहर की नहीं हैं। इनमें ज्यादा संख्या ग्रामीण अंचलों की महिलाओं की है। हाई प्रोफाइल क्षेत्रों की महिलाएं इसमें पिछड़ी रही हैं।

राजपुर रोड, कैंट और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के नए वोटरों में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में कम है।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भी नए महिला वोटरों की संख्या कम रही है। महिला वोटरों के आंकड़े को पुरुषों से आगे निकालने वाली वोटरों में चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, डोईवाला और ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं हैं।

राजनीति की बात नहीं करतीं

village women voter more than urban women voter

इस संबंध में सहसपुर की सरिता थापा, डोईवाला की संगीता भंडारी और विकासनगर की रेहाना खान का कहना है कि वे देश-दुनिया की राजनीति की बात नहीं करतीं।

लेकिन ये जानती हैं कि मोहल्ले का काम करवाने का यही मौका है, जब नेता दरवाजे आते हैं। नेता पूछते हैं कि फलां मोहल्ले में कितने वोट हैं, उसी लिहाज से दिलचस्पी दिखाते हैं। इसी से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं से वोटर बनने के लिए कहा गया।

विज्ञापन

नए महिला-पुरुष वोटरों का आंकड़ा

village women voter more than urban women voter

चकराता-1892
पुरुष-889
महिला-1003

विकासनगर-4770
पुरुष-2248
महिला-2522

सहसपुर-8111
पुरुष-4008
महिला-4103

धर्मपुर-15456
पुरुष-7985
महिला-7471

रायपुर-12132
पुरुष-6031
महिला-6101

राजपुर-7135
पुरुष-3616
महिला-3519

कैंट-9372
पुरुष-4788
महिला-4584

मसूरी-6863
पुरुष-3501
महिला-3362

डोईवाला-8499
पुरुष-4094
महिला-4405

ऋषिकेश-6667
पुरुष-3110
महिला-3557

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed