{"_id":"69ea27cd97a9edf49c06a8a3","slug":"village-heads-in-the-state-will-receive-disaster-management-training-dehradun-news-c-5-drn1043-953438-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रदेश के ग्राम प्रधानों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रदेश के ग्राम प्रधानों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
विज्ञापन
-आपदा प्रबंधन और पंचायती राज विभाग मिलकर करेंगे काम
- बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में ग्राम स्तर पर आपदा से निपटने के लिए ग्राम प्रधानों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कहना है आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक का। उन्होंने यह बात आईटी पार्क स्थित उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में हुई बैठक में कही।
विभागीय मंत्री ने कहा, आपदा से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन और पंचायती राज विभाग मिलकर काम करेंगे। ग्राम प्रधानों को आपदा का प्रशिक्षण दिया जाएगा, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम प्रधानों को आपदा की स्थिति में पहले प्रतिक्रिया देने वाले के रूप में तैयार करना है। इससे वे प्रारंभिक राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकेंगे। उन्होंने व्यापक स्तर पर आपदा सुरक्षित गांव विकसित करने की बात भी कही। बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से पुलों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने को कहा। मंत्री ने आपदा शेल्टरों के लिए स्थान चयन में भौगोलिक स्थिति और जोखिम को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित करने पर भी जोर दिया। बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, सचिव खाद्य आनंद स्वरूप, महावीर सिंह चौहान, राजकुमार नेगी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
आधुनिक संसाधनों और क्षमता विकास पर जोर
देहरादून। मंत्री मदन कौशिक ने कहा, आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संबंधित विभागों को आधुनिक उपकरण और संसाधनों से सुसज्जित करना आवश्यक है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, वन विभाग और एसडीआरएफ जैसे विभागों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सर्वोत्तम उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागों की क्षमता मजबूत हुए बिना आपदाओं का प्रभावी प्रबंधन संभव नहीं है। मंत्री ने अत्याधुनिक राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। बैठक में विभागीय मंत्री ने यह भी कहा कि वे खुद राज्य के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।