{"_id":"6995223e919a19ecb30708d2","slug":"vikram-sharma-murder-case-dehradun-grudge-against-several-people-complicated-the-mystery-crime-news-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: गैंगस्टर विक्रम हत्यकांड, कई लोगों से रंजिश ने उलझाई गुत्थी, शूटरों के भी मिले कई मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: गैंगस्टर विक्रम हत्यकांड, कई लोगों से रंजिश ने उलझाई गुत्थी, शूटरों के भी मिले कई मददगार
Wed, 18 Feb 2026 12:08 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:08 PM IST
सार
झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा के हत्याकांड की पटकथा जासूसी फिल्मों की कहानी की तरह लिखी गई थी। तीन शूटर अलग-अलग साधनों से हरिद्वार पहुंचे। वहां एक साथ मिले और दून आकर वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल से तो एक साथ भागे इसके बाद हरिद्वार से आगे अलग-अलग साधनों से फरार हो गए।
विज्ञापन
गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्यकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्यकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है उसके कई दुश्मन मिल रहे हैं। हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों के भी झारखंड से उत्तराखंड तक कई मददगार मिले हैं। इस कारण हत्याकांड की गुत्थी और उलझती जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि झारखंड में विक्रम शर्मा जरायम की दुनिया का बड़ा नाम था। उस पर 50 से अधिक मामले दर्ज थे। विक्रम ने अपने चेले अखिलेश सिंह को डॉन के रूप में स्थापित करने में भी कई लोगों से रंजिश पाल ली थी।
विज्ञापन
खुद विक्रम पर 2007 में साकची आम बागान के पास श्री लेदर के मालिक आशीष डे और चार अक्तूबर 2008 को बिष्टुपुर में टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी जयराम सिंह समेत कई हाईप्रोफाइल लोगों की हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि विक्रम को जिससे लाभ दिखता था वह उसे अपना बनाने की कोशिश करता था। अपना सिक्का जमाने के लिए पुलिस, राजनेता सभी को साधकर रखता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
इसके गैंग के गुर्गे अपराध करते और पुलिस मुकदमा उसके विरोधियों पर करती। तब ददई यादव और बड़ा निजाम के गिरोह से इसकी रंजिशें हुईं। इसके बाद ददई यादव और बड़ा निजाम मारे गए। हाल फिलहाल में गणेश सिंह के साथ इसकी रंजिशों की चर्चाएं हैं।