{"_id":"488981e663cc4390c7767b5ec984543e","slug":"vikram-owner-against-rto-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम संचालकों ने देहरादून में खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रम संचालकों ने देहरादून में खोला मोर्चा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 21 Jan 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में विक्रमों के खिलाफ चलाए गए आरटीओ के अभियान से गुस्साए विक्रम संचालकों ने मोर्चा खोला है।
विज्ञापन
पढ़ें, पर्यटकों के सामने खुली उत्तराखंड सरकार की पोल
मंगलवार को विक्रम संचालक आरटीओ विभाग के खिलाफ विरोध रैली निकालेंगे, जिसके बाद आरटीओ कार्यालय का घेराव
किया जाएगा।
51 विक्रमों का चालान, नौ सीज
सोमवार को आरटीओ विभाग की तीन टीमों ने शहर के तीन दिशाओं में अभियान चलाया तो विक्रम संचालकों में अफरातफरी मच गई। टीम ने 51 विक्रमों का चालान किया, जबकि नौ सीज कर दिए।
विज्ञापन
पढ़ें, मसूरी जाने वाले कृपया ध्यान दें....
विज्ञापन
तीन दिन से चल रहे अभियान के तहत सोमवार विक्रम संचालकों पर सबसे भारी गुजरा। अभियान के लिए एआरटीओ ऋषिकेश को भी बुलाया गया था। अभियान के लिए एक साथ तीन टीमें लगाई गईं।
तस्वीरों में देखें, बर्फ में ऐसी अठखेलियां देखी है कहीं...
एक टीम रिस्पना, दूसरी राजपुर और तीसरी आईएसबीटी की तरफ भेजी गई। अभियान का कई जगह विरोध भी हुआ। लेकिन टीम सख्ती से पेश आईं। उधर, दोपहर बाद से विक्रम खुद ही सड़कों सें गायब होने लगे। उधर, दर्शनलाल चौक से आईएसबीटी जाने वाले विक्रमों के भी चालान किए गए।
पढ़ें, मांओं ने बेटी के लिए बदल डाली परंपरा
इस दौरान यात्रियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एआरटीओ संदीप सैनी ने बताया अभियान आगे भी जारी रहेगा। बताया कि, परमिट के शर्तों के अनुसार ही विक्रमों का संचालन होगा।