{"_id":"6a926749172b4c597f066bb5","slug":"vikasnagar-tourist-car-plunges-into-gorge-5-critically-injured-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 मीटर खाई में गिरी कार: एसडीआरएफ ने पांच पर्यटकों का किया रेस्क्यू, देहरादून के लालपुल के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 मीटर खाई में गिरी कार: एसडीआरएफ ने पांच पर्यटकों का किया रेस्क्यू, देहरादून के लालपुल के पास हादसा
Sat, 29 Aug 2026 10:30 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, विकासनगर (देहरादून)
अमर उजाला नेटवर्क, विकासनगर (देहरादून)
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:30 AM IST
सार
देहरादून के विकासनगर में एक कार हादसे का शिकार हो गई। जहां 35 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से पांच पर्यटक घायल हो गए।
विज्ञापन
खाई में गिरी पर्यटकों की कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालसी थाना क्षेत्र के लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर 35 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में दिल्ली, नोएडा और वाराणसी निवासी पांच पर्यटक सवार थे। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
टीम ने स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान चलाया। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
कोतवाली प्रभारी विवेक राठी ने बताया बताया घायलों में दिल्ली निवासी रोहन कुमार, रोहिणी निवासी अभिषेक दुबे, उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी अभिषेक, वाराणसी निवासी शिवानी सिंह और प्रिंस राज शामिल है। उन्होंने बताया घटना के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन