फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar News Female inspector died during treatment family members create ruckus

Vikasnagar: उपचार के दौरान महिला दारोगा की मौत, परिजनों ने हंगामा कर अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 09 Apr 2024 10:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/सेलाकुई
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/सेलाकुई Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Apr 2024 10:02 PM IST
सार

आरोप है कि महिला दारोगा को  बीती पांच अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छह अप्रैल को उनका ऑपरेशन हुआ। सब ठीक था, लेकिन आज अचानक डॉक्टर ने उनकी भाभी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Vikasnagar News Female inspector died during treatment family members create ruckus
अस्पताल में हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के झाझरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार को उपचार के दौरान महिला दारोगा की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गुस्साए परिजनों को शांत कराया। मृतका के देवर ने मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ झाझरा पुलिस चौकी को तहरीर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीना धीमान (52) पत्नी अशोक कुमार निवासी मांडूवाला, झाझरा स्थित इंडियन रिजर्व बटालियन में अवर उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थीं। उन्हें गर्भाशय से संबंधित समस्या थी, जिसे लेकर उन्हें बीती पांच अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छह अप्रैल को उनका ऑपरेशन हुआ। मृतका के देवर और ग्राम सभा मांडूवाला के प्रधान सुदेश कुमार धीमान ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व सभी जांचें की गई। जिसमें सबकुछ सामान्य था, जिसके बाद ही ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन


Haridwar News: दस दिन में दूसरी बार हरकी पैड़ी क्षेत्र से एक साल का बच्चा अगवा, दो संदिग्ध कैमरे में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर दो बजे तक उनकी भाभी का स्वास्थ्य ठीक था। शाम को करीब 4:45 बजे डॉक्टर ने उन्हें सूचना दी गई कि उनकी भाभी की मृत्यु हो चुकी है। यह सुनकर उनके और परिजनों के होश उड़ गए। परिजन शव को देख बिलख-बिलख कर रोने लगे। आरोप लगाया कि अस्पताल की ओर से लापरवाही की गई। उन्होंने डॉक्टरों पर सही उपचार न करने का आरोप लगाया। कहा जब उन्होंने उपचार से संबंधित फाइल मांगी तो डॉक्टर उसे छिपाने लगे। कहा कि अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक पर कार्रवाई की जाए।

थाना प्रभारी प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि परिजनों ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखा जाएगा। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed