फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar News DM strict in case of gambling in tehsil premises, one revenue sub-inspector suspended

Vikasnagar: तहसील परिसर में जुआ खेलने के मामले में डीएम सख्त, एक राजस्व उप निरीक्षक निलंबित

Thu, 26 Jun 2025 08:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Jun 2025 08:56 PM IST
सार

त्यूणी तहसील कार्यालय के मेन गेट पर कुर्सी-मेज लगाकर जुआ खेलते राजस्वकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में राजस्वकर्मी ताश के पत्ते फेंटते और आपस में पैसे बांटते दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन
Vikasnagar News DM strict in case of gambling in tehsil premises, one revenue sub-inspector suspended
डीएम सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

तहसील कार्यालय के मेन गेट पर कुर्सी-मेज लगाकर जुआ खेलते राजस्वकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के मामले में डीएम सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाया है। सख्त कार्रवाई करते हुए डीएम ने एक राजस्व उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


एसडीएम के माध्यम से दी गई जांच आख्या में तहसील के रायगी क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक नागचंद की संलिप्तता उजागर हुई। जिसके बाद जिलाधिकारी ने राजस्व उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उसे चकराता तहसीलदार के कार्यालय से संबद्ध करते हुए त्यूणी तहसीलदार को मामले की विस्तृत जांच के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन


Chamoli: पांच दिन से लापता दो दोस्तों के शव धौली गंगा के किनारे मिले, कार के उड़े परखच्चे, एक था इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा मामला

बुधवार को क्षेत्र की देवघार खत के ग्राम कुल्हा का एक निवासी अपने किसी काम से मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर आया था। क्षेत्रवासियों की आवाजाही से बेखबर राजस्वकर्मियों को जुआ खेलते देख उसने उनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में राजस्वकर्मी ताश खेलते व पैसा बांटते हुए दिखाई दे रहे थे। उधर वीडियो बनाने वाले युवक ने एसडीएम से इस मामले की लिखित शिकायत भी कर दी थी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed