फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar Murder Case: Miscreant from Shamli Done Youth Murder

विकासनगर हत्याकांड: शामली से भागे बदमाश और उसके साथी ने ही लूट के लिए की थी युवक की हत्या 

Thu, 30 Sep 2021 09:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Sep 2021 09:52 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को लेहमन अस्पताल के पास स्थित पेट्रोल पंप से निकलते समय एक युवक (युसुफ निवासी तिमली, सहसपुर) की दो बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Vikasnagar Murder Case: Miscreant from Shamli Done Youth Murder
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के विकासनगर में युवक की हत्या लूट के लिए की गई थी। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड को अंजाम देने वालों में शामली से हत्या कर भागे एक बदमाश का नाम भी सामने आया है। वह उस रात पकड़े गए आरोपी के साथ मौजूद था, लेकिन यहां से भी वह पुलिस को चकमा देने में सफल हो गया। पुलिस उसकी तलाश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को लेहमन अस्पताल के पास स्थित पेट्रोल पंप से निकलते समय एक युवक (युसुफ निवासी तिमली, सहसपुर) की दो बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इंस्पेक्टर विकासनगर प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने बुधवार देर रात एक संदिग्ध बदमाश को हर्बर्टपुर क्षेत्र के खेेतों से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम साहिर निवासी बणत, आदर्श मंडी, शामली बताया। साहिर ने पेट्रोल पंप के पास युवक की हत्या में हाथ होना कबूल किया। उसने बताया कि उसके साथ गांव का ही सागर उर्फ लक्की राणा भी मौजूद था। लक्की अपने तीन साथियों के साथ एक हत्या के मामले में फरार चल रहा है। लक्की को छुपाने के लिए ही वह उसे विकासनगर लेकर आया था। तीन दिनों तक दोनों होटल में रहे। इसके बाद इनके पैसे खत्म हो गए तो लूट की योजना बनाई। 
विज्ञापन


मंगलवार रात को सब्जी बेचने वाले के ठेले से चाकू उठाया और पेट्रोल पंप के पास आ गए। वहां से युसुफ तेल लेकर मोटरसाइकिल से आ रहा था। दोनों ने युसुफ को रोक लिया और चाकू दिखाकर जेब से पैसे व अन्य सामान निकालने को कहा, लेकिन युसुफ ने हाथपाई शुरू कर दी। इस पर दोनों ने उसे पहले हेलमेट से मारा और फिर पेट और छाती में चाकू से कई वार कर दिए। शोर सुनकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी उनकी ओर भागे तो दोनों वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दोनों ने युसुफ की जेब से पैसे और मोबाइल निकाल लिया था। दोनों आसपास के खेतों में ही छिप रहे थे। इस बीच लक्की उसे भी चकमा देकर भाग गया, लेकिन साहिर को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के पास से 2600 रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

लक्की ने किया था साहिर से संपर्क
लक्की और उसके दो साथी आयुष राणा उर्फ चिंटू व राज गोस्वामी शामली हत्या के आरोप में फरार चल रहे थे। साहिर ने पुलिस को बताया कि युसुफ की हत्या से कुछ दिन पहले लक्की ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क किया था। उसने उसे कुरुक्षेत्र स्थित जाट धर्मशाला में बुलाया। चारों लोग वहीं मिले। इसके बाद चारों लोग चंडीगढ़ और फिर यमुनानगर, अंबाला गए। यहां से चिंटू और गोस्वामी दोनों वापस लौट गए। जबकि, साहिर और लक्की दोनों विकासनगर आ गए। 


पिता के साथ विकासनगर में दुकान चलाता था साहिर 
साहिर ने पुलिस को बताया कि उसका काम केवल लक्की को छुपाना ही था। वह पहले अपने पिता के साथ विकासनगर में कपड़े की दुकान चलाता था। वह इस क्षेत्र से अच्छी तरह वाकिफ था। लिहाजा वह यहां पर लक्की को लेकर आ गया। तीन दिनों तक दोनों होटल में ठहरे, लेकिन पैसे खत्म होने पर उन्हें होटल छोड़ना पड़ा। लक्की व साहिर ने पैसे कमाने के लिए ही लूट की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed