फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar market remained closed till noon in protest against the slaughter of protected animals

Dehradun News: संरक्षित पशुओं के वध के विरोध में दोपहर तक बंद रहा विकासनगर बाजार

Thu, 03 Apr 2025 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Vikasnagar market remained closed till noon in protest against the slaughter of protected animals
- आक्रोश रैली निकालकर आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की
विज्ञापन


- व्यापारियों ने जताया रोष, अध्यक्ष बोले- घटनाएं नहीं की जाएंगी बर्दाश्त

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। संरक्षित पशुओं के वध के विरोध में व्यापार मंडल के बाजार बंद के आह्वान का व्यापक असर देखने को मिला। दोपहर एक बजे तक विकासनगर का मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहा। वहीं, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, रुद्रसेना, प्रतिष्ठा सेवा समिति और व्यापारियों ने बाजार में आक्रोश रैली निकाली। दोपहर एक बजे जब बाजार खुला तो लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। वहीं, पुलिस ने भी घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
बुधवार रात को डाकपत्थर में मिले संरक्षित पशुओं के अवशेषों को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, रुद्रसेना, प्रतिष्ठा सेवा समिति आदि संगठनों के कार्यकर्ता डाकपत्थर चौक पर धरने पर बैठ गए थे। कार्यकर्ताओंं ने कहा था कि अगर, पुलिस 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है है तो वह उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल, विकासनगर के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी विरोध स्वरूप शुक्रवार दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रखने के लिए व्यापारियों से आह्वान किया। सुबह बाजार में सभी दुकानें बंद थीं। बाजार में हर ओर सन्नाटा पसरा था। सुबह नौ बजे विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाजार में आक्रोश रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में बाइक और स्कूटर लेकर संगठन के कार्यकर्ता और व्यापारी शामिल हुए। सभी ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि संरक्षित पशु के वध की घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि एक के बाद एक सामने आ रही घटनाएं पुलिस प्रशासन की विफलता को बयां कर रही है। कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई के लिए सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है।

रुद्रसेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि हिंदू की आस्था की हत्या की जा रही और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कहा कि अगर, इन घटनाओं पर रोक न लगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बजरंग दल नगर अध्यक्ष कुलदीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष रोहित साहू, सह संयोजक विशाल साहू, प्रेम चौधरी ने कहा कि जब, भी संरक्षित पशुओं पर अत्याचार होगा वह सड़क पर उतरेंगे। इस दौरान शुभम सकलानी, विनोद रावत, यश यादव, गिरीश चंद्र डालाकोटी, नवीन ठाकुर, भारत कालड़ा, हिमकर गुप्ता, रोहित गुप्ता, रमन ढींगरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed