फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vijay hit a six off the last ball.

विजय ने लगाया जीत का छक्का, उत्तराखंड को दिलाई बढ़त

Mon, 17 Oct 2022 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Vijay hit a six off the last ball.
सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी में उत्तराखंड टीम के विजय शर्मा ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई। रविवार को राजस्थान और उत्तराखंड की टीम के बीच टी-20 मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड को अंतिम गेंद पर जीत के लिए तीन रन की दरकार थी। उत्तराखंड के विजय शर्मा ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाकर अंक तालिका में बढ़त दिलाई। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में उत्तराखंड ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। राजस्थान की टीम को वाईबी कोठारी (14 रन) और अशोक मेनारिया (19 रन) के रूप में शुरुआती झटके लगे। इसके बाद एसएफ खान नाबाद 47 रन ने एक छोर संभालते हुए टीम को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 143 रनों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम के पीयूष जोशी पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अवनीष सुधा (20 रन) और आदित्य तारे (34 रन) ने जीत की नींव रखी, लेकिन मध्यक्रम में कुनाल चंदेला (12 रन), नीरज राठौर तीन, स्वप्निल सिंह (16 रन) सस्ते में लौट गए। अंतिम ओवर में दीक्षांशु नेगी नाबाद 17 रन व विजय शर्मा नाबाद 26 रनों की पारी के दम पर उत्तराखंड ने राजस्थान को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed