फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vijay hazre trophy Trials last day

विजय हजारे ट्रॉफी: आज अंतिम ट्रायल में हिस्सा लेंगे 57 क्रिकेटर 

Thu, 30 Aug 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
vijay hazre trophy Trials last day
डेमो - फोटो : डेमो

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम चुनने को हो रहे ट्रायल के दूसरे दौर के बाद 13 क्रिकेटरों को बाहर कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को अंतिम चरण के ट्रायल में 57 क्रिकेटर हिस्सा लेंगे, जिनमें से 22 का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया जाएगा। यह शिविर सात से 17 सितंबर तक अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में आयोजित होगा। 

विज्ञापन


बुधवार को ट्रायल के दूसरे दिन 70 क्रिकेटर शामिल हुए। बीसीसीआई के चयनकर्ता कृष्ण मोहन, सुरू नायक और कल्याण कृष्ण डोडापाणनी ने दूसरे दौर के ट्रायल के बाद 13 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। इसमें अफगानिस्तान के साथ हुए अभ्यास मैचों के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले भानुप्रताप भी शामिल हैं। चयनकर्ताओं ने दूसरे चरण में खिलाड़ियों के फुटवर्क, शॉट सलेक्शन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की। साथ ही विकेटकीपर और गेंदबाजों के खेल पर भी उन्होंने नजर रखी। देर शाम चयनकर्ताओं ने अंतिम चरण के ट्रायल से पहले बाहर होने वाले खिलाड़ियों के नाम घोषित किए।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को हुए ट्रायल में 105 क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था। इसमें 25 टॉप आर्डर बल्लेबाज, छह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज, 23 बैटिंग ऑलराउंडर, 11 बॉलिंग ऑलराउंडर, सात विकेटकीपर बल्लेबाज, छह विकेटकीपर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज, आठ स्पिनर और 19 तेज गेंदबाज शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. रत्नाकर सेठी पहुंचे एकेडमी
राज्य क्रिकेट संचालन समिति के समन्वयक प्रो. रत्नाकर सेठी बुधवार शाम करीब पांच बजे अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी पहुंचे। एकेडमी पहुंचने के बाद काफी देर तक उन्होंने एकेडमी के चेयरमैन आरपी ईश्वरन से ट्रायल को लेकर फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने चयनकर्ताओं और ट्रायल में लगे अन्य ऑफिशियल्स से मुलाकात की। आज अंतिम चरण के ट्रायल के बाद प्रशिक्षण शिविर के लिए चुने जाने वाले 22 खिलाड़ियों की सूची वह खुद जारी कर सकते हैं। 


एकेडमी पहुंचे दो सदस्य
बुधवार सुबह राज्य क्रिकेट संचालन समिति के सदस्य बलराज पासी और दिव्य नौटियाल भी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी पहुंचे। उन्होंने ट्रायल के समन्वयक बनाए गए महिम वर्मा से मुलाकात की। कुछ देर रुकने के बाद दोनों ही सदस्य एकेडमी से वापस चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed