फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vijay Hazare Trophy's adventures will start tomorrow

कल से शुरू होगा विजय हजारे ट्रॉफी का रोमांच

Mon, 23 Sep 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy's adventures will start tomorrow
देहरादून। दून में विजय हजारे ट्रॉफी का रोमांच 24 सितंबर से शुरू होगा। यह पहला मौका होगा जब उत्तराखंड विजय हजारे ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम समेत तीन मैदान पूरी तरह से तैयार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

प्लेट ग्रुप में उत्तराखंड के साथ शामिल अन्य टीमें भी देहरादून में पहुंच चुकी हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ भले ही 24 सितंबर को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में हो रहा है, लेकिन सभी को 25 सितंबर को उत्तराखंड और चंडीगढ़ के बीच होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार रहेगा। टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व खेल मंत्री अरविंद पांडे के पहुंचने की बात कही जा रही है। चंडीगढ़ की टीम से स्टार प्लेयर मनन बोहरा के भी खेलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीएयू के लिए भी बड़ी चुनौती
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को बीसीसीआई की मान्यता मिलने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी का पहला आयोजन है। सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने कहा कि टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखंड बीसीसीआई के सभी टूर्नामेंट की शानदार मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुकाबले
25 सितंबर, उत्तराखंड बनाम चंडीगढ़, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर
27 सितंबर, असम बनाम उत्तराखंड, आरजीआईसीएस रायपुर
1 अक्टूबर, उत्तराखंड बनाम पुडुचेरी, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
3 अक्तूबर, उत्तराखंड बनाम अरुणाचल प्रदेश, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
6 अक्तूबर, उत्तराखंड बनाम सिक्किम, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
7 अक्तूबर, उत्तराखंड बनाम नागालैंड, आरजीआईसीएस रायपुर
9 अक्तूबर, उत्तराखंड बनाम मेघालय, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
12 अक्तूबर, उत्तराखंड बनाम मिजोरम, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
14 अक्तूबर, उत्तराखंड बनाम मणिपुर, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
अन्य टीमों के मुकाबले
24 सितंबर, नागालैंड बनाम मणिपुर, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर (आरजीआईसीएस)
24 सितंबर, मेघालय बनाम सिक्किम, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
24 सितंबर, अरूणाचल प्रदेश बनाम मिजोर, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
25 सितंबर, असम बनाम मिजोरम, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
25 सितंबर, पुडुचेरी बनाम मेघालय, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
27 सितंबर, पुडुचेरी बनाम मिजोरम, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
27 सितंबर, अरुणाचल प्रदेश बनाम सिक्किम, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
28 सितंबर, असम बनाम नागालैंड, आरजीआईसीएस रायपुर
28 सितंबर, पुडुचेरी बनाम मणिपुर, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
28 सितंबर, मेघालय बनाम चंडीगढ़, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
30 सितंबर, असम बनाम चंडीगढ़, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
30 सितंबर, नागालैंड बनाम मिजोरम, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
30 सितंबर, मणिपुर बनाम अरुणाचल प्रदेश, आरजीआईसीएस रायपुर
1 अक्तूबर, नागालैंड बनाम सिक्किम, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
1 अक्तूबर, मेघालय बनाम मणिपुर, आरजीआईसीएस रायपुर
3 अक्तूबर, नागालैंड बनाम चंडीगढ़, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
3 अक्तूबर, मणिपुर बनाम सिक्किम, आरजीआईसीएस रायपुर
4 अक्तूबर, असम बनाम पुडुचेरी, आरजीआईसीएस रायपुर
4 अक्तूबर, मेघालय बनाम अरुणाचल प्रदेश, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
4 अक्तूबर, मिजोरम बनाम सिक्किम, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
6 अक्तूबर, पुडुचेरी बनाम अरूणाचल प्रदेश, आरजीआईसीएस रायपुर
6 अक्तूबर, मेघालय बनाम मिजोरम, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
7 अक्तूबर, असम बनाम मणिपुर, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
7 अक्तूबर, अरुणाचल प्रदेश बनाम चंडीगढ़, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
9 अक्तूबर, पुडुचेरी बनाम सिक्किम, आरजीआईसीएस रायपुर
9 अक्तूबर, मणिपुर बनाम मिजोरम, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
10 अक्तूबर, असम बनाम अरुणाचल प्रदेश, आरजीआईसीएस रायपुर
10 अक्तूबर, पुडुचेरी बनाम नागालैंड, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
10 अक्तूबर, मणिपुर बनाम चंडीगढ़, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
12 अक्तूबर, सिक्किम बनाम चंडीगढ़, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
14 अक्तूबर, पुडुचेरी बनाम चंडीगढ़, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
16 अक्तूबर, असम बनाम सिक्किम, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
16 अक्तूबर, नागालैंड बनाम मेघालय, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
16 अक्तूबर, मिजोरम बनाम चंडीगढ़, आरजीआईसीएस रायपुर
अंडर-16 ट्रायल में 138 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट
देहरादून। अंडर-16 उत्तराखंड टीम के फाइनल ट्रायल रविवार से शुरू हुए। पहले दिन गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के सभी 178 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 138 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए। दून क्रिकेट एकेडमी (कुआंवाला) में हुए फाइनल ट्रायल के पहले दिन के जोनल ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सोमवार को शॉर्टलिस्ट हुए व बोर्ड के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस अवसर पर सीएयू के सहसचिव अवनीश वर्मा, सदस्य संजय गुसाईं, संजय रावत, गणेश रोहियाल, रजत धीमान, पवन कैंतूरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed