फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vijay Hazare Trophy 2019-20 one day Cricket series start today

विजय हजारे ट्रॉफी: मिजोरम, मेघालय ने जीत के साथ किया आगाज, बारिश से एक मैच रद्द

Tue, 24 Sep 2019 07:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Sep 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2019-20 one day Cricket series start today
- फोटो : फाइल फोटो

दून में विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज मंगलवार से हो गया। पहले दिन मेघालय और मिजोरम ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर जीत के साथ शानदार शुरुआत की और चार-चार अंक हासिल किए। वहीं, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में नगालैंड व मणिपुर के बीच मैच खेले जा रहे मैच को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


नागालैंड व मणिपुर के बीच हुआ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। पहले दिन चार खिलाड़ियों अरुणाचल के समर्थ सेठ (102), मिजोरम के केबी पवन (16), मेघालय के डीबी रवि तेजा (109) और नगालैंड के आर जोनाथन (104) ने शतकीय पारी खेली। 
विज्ञापन


तनुष क्रिकेट ग्राउंड में सुबह नौ बजे सेमेघालय व सिक्किम के बीच मैच शुरू हुआ। सिक्किम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेघालय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। महज 40 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज आरआर बिस्वा (27) और स्वरजीत दास बल्लेबाज (11) पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले ही ओवर में नोंगख्लाव (4) के रूप में तीसरा विकेट गिरा। इसके बाद पुनीत बिष्ट ने रवि तेजा ने टीम को संभाला और 150 रनों की लंबी साझेदारी की। रवि ने 109 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली जबकि पुनीत 74 रन बनाकर आउट हो गए।

अमिंग्शु सेन ने 59 रन बनाए। मेघालय ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए। जवाब में उतरी सिक्किम की बल्लेबाजी की शुरुआत काफी खराब रही। शुरुआती तीन विकेट महज 25 रन के स्कोर पर गिर गए।

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम के बीच हुआ मैच

सलामी बल्लेबाज क्षितिज (6) व आशीष (6), निलेश (10) मामूली स्कोर पर आउट हो गए। यशपाल ने टीम 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को संभाला, लेकिन दूसरे छोर से कोई भी बल्लेबाज टिक न सका। इनमें इकबाल अब्दुला का 13 रन का स्कोर सबसे ज्यादा रहा। मेघालय के गेंदबाजों ने चार बल्लेबाजों को शून्य पर पवेलियन भेजा। सिक्किम टीम 46.3 ओवर में 124 रन पर ढेर हो गई और मेघालय ने 194 रनों से मैच जीत लिया।

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम के बीच मैच हुआ। इसमें अरुणाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 267 रन बनाए। अरुणाचल के सलामी बल्लेबाज समर्थ सेठ ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली। उनका साथ मध्यक्रम में आए राहुल दलाल (68) ने रनों की पारी खेलकर निभाया। उवियस ने भी 46 रन बनाए।

डोरिया 15, सोंग तचो 8, अखिलेश साहनी 12, शाश्वत कोहली शू्न्य, कम्शा यान्फो 5 रन के मामूली स्कोर पर आउट हुए। 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिजोरम को शुरुआती झटके लगे। अहती शून्य,, सेइलो 26, तरुवर कोहली 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केबी पवन व अबरार काजी ने टीम को संभाला। पवन ने नाबाद 168 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि काजी ने 87 रन बनाए। पवन और काजी की पारी ने टीम को सात विकेट से जीत दिलाई। मिजोरम ने चार अंक हासिल किए।

बारिश के कारण मैच रद

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में नगालैंड व मणिपुर के बीच मैच खेला गया, लेकिन मैच की दूसरी पारी की शुरुआत में ही बारिश ने पानी फेर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नगालैंड ने 50 ओवर में 205 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज टीएच किशन (3), सेदेझलि (शून्य) पर पवेलियन लौटे। आर जोनाथन ने टीम को संभाला और 104 रनों की शतकीय पारी खेली। दूसरे छोर पर एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। एस मुंडे (13), झिमोमी (1), टकावले (25), इमलिवलि (16), ओसशि (18), नागादो (3) के रूप में मामूली स्कोर पर विकेट गंवाएं।

50 ओवर में नागालैंड सात विकेट के नुकसान पर 205 रन बना सका। जवाब में उतरी मणिपुर टीम को पहला झटका चिगांगबम (शून्य) के रूप में लगा। दूसरा विकेट सलामी बल्लेबाज पी प्रफुलोमणि (19) के रूप में गिरा। करनजीत (12) व जोनसन (1) टीम का स्कोर आगे बढ़ा रहे थे, इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटा इंतजार भी किया, लेकिन ग्राउंड अधिक भीगने के कारण मैच रद्द करने का निर्णय लिया। नगालैंड व मणिपुर को दो-दो अंक मिले हैं। 

राजीव शुक्ला भी पहुंचे
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर राजीव शुक्ला भी तीनों मैच देखने अलग-अलग ग्राउंड में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहली बार बीसीसीआई टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) का मागदर्शन भी किया। सीएयू के पदाधिकारियों ने आवश्यकता पड़ने पर उनसे कई मसलों पर सलाह एवं सुझाव लिए। इस दौरान सीएयू के सचिव महिम वर्मा भी उपस्थित रहे।                                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed