फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance-Uttarakhand-Prayagraj-incident

Dehradun News: प्रयागराज की घटना के बाद उत्तराखंड में सतर्कता

Mon, 17 Apr 2023 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Vigilance-Uttarakhand-Prayagraj-incident
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद उत्तराखंड में भी सतर्कता बरती जा रही है। डीजीपी अशोक कुमार ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समाज के लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील भी की है। सभी जिलों के पुलिस कप्तान से जिम्मेदार लोगों के संपर्क में बने रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




प्रयागराज में शनिवार रात अतीक अहमद और उसके भाई की पुलिस अभिरक्षा में तीन हमलावरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के कई शहरों में धारा 144 लागू कर दी गई थी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की इस घटना का उत्तराखंड में कोई खास असर दिखने की संभावना नहीं है। लेकिन, एहतियात के तौर पर सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को मिश्रित आबादी और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




डीजीपी ने समाज के लोगों से भी अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। फिलहाल, इस हत्याकांड के बाद रविवार को उत्तराखंड में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। डीजीपी ने सभी कप्तानों से जिम्मेदार लोगों के संपर्क में बने रहने और उनसे लगातार बातचीत करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही आगामी त्योहार को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने को कहा है। शांति समितियों के साथ समय-समय पर गोष्ठियां करने के निर्देश भी डीजीपी ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed