फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance started questioning those who conducted the exam

दरोगा भर्ती धांधली: विजिलेंस ने परीक्षा कराने वालों से शुरू की पूछताछ, जल्द हो सकती है कुछ लोगों की गिरफ्तारी

Sun, 22 Oct 2023 02:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 22 Oct 2023 02:36 PM IST
सार

विजिलेंस ने पिछले साल हाकम सिंह, आरएमएस कंपनी के मालिक समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अगली कार्रवाई के क्रम में जनवरी 2023 में कुल 20 दरोगाओं को निलंबित भी कर दिया गया, लेकिन अभी तक विजिलेंस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची थी। अब इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
Vigilance started questioning those who conducted the exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दरोगा भर्ती धांधली मामले में विजिलेंस ने शनिवार को छह लोगों से पूछताछ की। यह पूछताछ रविवार को भी जारी रहेगी। विजिलेंस जल्द ही आरोपियों और दरोगाओं को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस जल्द ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी कर सकती है।

विज्ञापन


Iबता दें कि अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से कराई गई भर्तियों की जांच में पिछले साल दरोगा भर्ती धांधली का भी खुलासा हुआ था। पता चला था कि 339 पदों के लिए 2015 में हुई सीधी भर्ती में 30 से भी ज्यादा दरोगा नकल कर पास हुए थे। यह परीक्षा पंतनगर विवि के माध्यम से आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई तेज 
शुरुआती पड़ताल के बाद विजिलेंस ने पिछले साल आठ अक्तूबर को विवि के नरेंद्र सिंह जादौन, हाकम सिंह, आरएमएस कंपनी के मालिक समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अगली कार्रवाई के क्रम में जनवरी 2023 में कुल 20 दरोगाओं को निलंबित भी कर दिया गया, लेकिन अभी तक विजिलेंस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची थी। अब इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...5 का पंच: धामी मंत्रिमंडल के युवा कैबिनेट मंत्री बोले-वक्त के साथ मैंने बदला काम का अंदाज...पढ़ें साक्षात्कार
एसपी विजिलेंस धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया कि जांच में परीक्षा आयोजित कराने वाले कुल छह लोगों के नाम सामने आए हैं। इन लोगों को शनिवार को विजिलेंस कार्यालय बुलाया गया था। सुबह करीब 10 बजे से शाम छह बजे तक उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद रविवार को भी इन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए भी उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही कुछ दरोगाओं से भी जल्द पूछताछ हो सकती है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed