फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance seized documents from SP Kochhar's house

Dehradun News: एसपी कोचर के घर से विजिलेंस ने कब्जे में लिए दस्तावेज

Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Vigilance seized documents from SP Kochhar's house
कोचर कॉलोनी बसाते वक्त सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में विजिलेंस ने शनिवार को होटल कारोबारी एसपी कोचर से पूछताछ करनी चाही। मगर, उन्होंने बीमारी की बात कहते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इसके बाद विजलेंस की टीम ने उनके घर से कई दस्तावेज कब्जे में लिए।
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम सीओ एसएस सामंत और इंस्पेक्टर तुषार बोरा के साथ पहुंची थी। टीम एसपी कोचर के घर करीब दो घंटे तक मौजूद रही। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि एसपी कोचर की तबीयत खराब बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तबीयत में तीन-चार दिन में सुधार हो सकता है। इस कारण विजिलेंस उनसे इस संबंध में कोई जानकारी हासिल नहीं कर सकी है। विजिलेंस दोबारा पूछताछ के लिए भी जल्द ही एसपी कोचर के घर पहुंचेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोचर दंपती ने राजस्व विभाग, नगर निगम और एमडीडीए के अधिकारियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपये की भूमि पर न केवल अवैध कब्जा कराया बल्कि दाखिल-खारिज और रजिस्ट्री तक करा डाली। ज्यादातर भूमि पर वर्तमान में मकान बन चुके हैं। सरकार के आदेश पर विजिलेंस ने एसपी कोचर और उनकी पत्नी कृष्णा कोचर के खिलाफ जुलाई 2022 में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed