फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance raid on college and petrol pump of former minister Harak Singh's son

Dehradun News: पूर्व मंत्री हरक सिंह के बेटे के कॉलेज और पेट्रोल पंप पर विजिलेंस का छापा

Thu, 31 Aug 2023 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Vigilance raid on college and petrol pump of former minister Harak Singh's son
कार्बेट नेशनल पार्क के कौलागढ़ टाइगर रिजर्व के पाखरो सफारी निर्माण के बहुचर्चित मामले में विजिलेंस की दो टीमों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे के शंकरपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला स्थित अमरावती पेट्रोल पंप में छापेमारी की। दोनों जगहों से विजिलेंस ने दो जनरेटर कब्जे में लेकर संबंधित थानों में जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि इन दोनों जनरेटरों की खरीद सरकारी पैसे की गई थी और उन्हें पेट्रोल पंप और इंस्टीट्यूट में लगा दिया गया था। इस दौरान टीम ने संस्थान के दस्तावेजों को भी खंगाला और पूर्व मंत्री के साथ ही कर्मचारियों से भी पूछताछ की
विज्ञापन

विजिलेंस निदेशक वी. मुरूगेशन ने बताया कि पाखरो सफारी निर्माण के मामले से हल्द्वानी विजिलेंस जांच कर रही है। इस मामले में अप्रैल 2022 को विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था। जांच में सरकारी पैसे से खरीदारी कर प्राइवेट जगह पर सामान रखने की जानकारी मिली थी। जांच में दो जनरेटर की जानकारी मिली थी। जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई। इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मंत्री के बेटे के शंकरपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और छिद्दरवाला स्थित अमरावती पेट्रोल पंप में छापेमारी की गई थी। यहां से सरकारी पैसे से खरीदे गए दोनों जनरेटर कब्जे में लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह 10 बजे टीम जांच करने पहुंची। करीब 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। इस दौरान कई साक्ष्य भी जुटाए गए है। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी मौजूद रहे। टीम ने संस्थान के दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला। संस्थान के कर्मचारियों के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री से भी पूछताछ की गई। विजिलेंस टीम के साथ सहसपुर पुलिस और रायपुर पुलिस भी मौजूद रही।


मीडियाकर्मियों को नहीं जाने दिया अंदर
कार्रवाई के दौरान मीडियाकर्मियों को अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्हें गार्डों ने गेट पर ही रोक लिया। पूछे जाने पर उन्होंने कोई कारण नहीं बताया। हालांकि मरीजों, उनके तीमारदारों और छात्रों के आने-जाने में कोई रोक नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed