{"_id":"62ef5b474a43dd53141af6e4","slug":"vigilance-investigated-many-irregularities-in-ayurveda-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayurveda University:विजिलेंस को खुद निकालने पड़ रहे दस्तावेज, अधिकारी-कर्मचारी नहीं कर रहे सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayurveda University:विजिलेंस को खुद निकालने पड़ रहे दस्तावेज, अधिकारी-कर्मचारी नहीं कर रहे सहयोग
Sun, 07 Aug 2022 12:49 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:49 PM IST
सार
विजिलेंस आयुर्वेद विवि में कई प्रकार की अनियमितताओं की जांच कर रही है।शुक्रवार को विवि से कई अहम दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया था। इसके बाद शनिवार को भी विजिलेंस की टीम विवि पहुंची थी।टीम वहां पर पूछताछ के बाद संबंधित दस्तावेजों को अनुभाग से खुद ले रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड आयुर्वेद विवि
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुर्वेद विवि में धांधली की जांच में विजिलेंस को खुद ही वहां की अलमारियां खंगालनी पड़ रही हैं। अधिकारी मांगने पर भी दस्तावेज मुहैया नहीं करा रहे हैं। ऐसे में विजिलेंस वहां से खुद ही दस्तावेज उठाकर कब्जे में ले रही है। इसके अलावा शनिवार को वहां पर कई अनुभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन
बता दें कि विजिलेंस आयुर्वेद विवि में कई प्रकार की अनियमितताओं की जांच कर रही है। इसमें विवि के लिए सामग्री खरीद, भर्ती और वित्तीय अनियमितताएं शामिल हैं। यह सब मामले 2017 से 2021 के बीच के बताए जा रहे हैं। विजिलेंस इन सब मामलों में खुली जांच कर रही है। इस संबंध में पहले विजिलेंस की टीमें अधिकारियों से पूछताछ भी कर चुकी है। हालांकि, अभी किसी मामले में विजिलेंस अंतिम फैसले तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
शुक्रवार को विवि से कई अहम दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया था। इसके बाद शनिवार को भी विजिलेंस की टीम विवि पहुंची थी। एएसपी रेनू लोहानी ने बताया कि विवि के अधिकारियों से कई बार दस्तावेज मांगे गए हैं, लेकिन बार-बार नोटिस भेजने पर भी उन्हें दस्तावेज मुहैया नहीं कराए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बदरीनाथ हाईवे पर खतरनाक बना पागल नाला, गंगोत्री हाईवे पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू
अब टीम वहां पर पूछताछ के बाद संबंधित दस्तावेजों को अनुभाग से खुद ले रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को वहां से कई जांच से संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई।