फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vidhan Sabha election results 2018 between victory dispute raise in uttarakhand congress

जीत के जश्न के बीच यहां बढ़ी कांग्रेस की रार, प्रदेश नेतृत्व के कान हुए खडे़

Wed, 12 Dec 2018 09:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Dec 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
Vidhan Sabha election results 2018 between victory dispute raise in uttarakhand  congress
harish rawat

कांग्रेस में एक तरफ जीत का जश्न है, तो दूसरी तरफ बढ़ती रार है। निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर निष्कासित किए गए पदाधिकारियों को लेकर पार्टी की खेमेबाजी एक बार फिर सतह पर आ गई है।

विज्ञापन


हरीश रावत खेमे ने जहां मोर्चा खोल दिया है। हल्द्वानी में जिस तरह से विधानसभा में उपनेता करण माहरा ने तेवर दिखाए हैं, वह साफ करते हैं कि मामला सामान्य नहीं है। इन स्थितियों के बीच, आज से राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का कुमाऊं दौरा भी शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


हालांकि वह पारिवारिक कार्यक्रमों के सिलसिले में कुमाऊं पहुंच रहे हैं, मगर मोर्चा खोलने वाले कांग्रेस नेताओं को इससे ऊर्जा मिलना तय है। दूसरी तरफ, कांग्रेस की चिंता 16 दिसंबर को प्रस्तावित अहम बैठक को लेकर भी बढ़ गई है, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण नेता जुट रहे हैं। पार्टी ने एहतियातन उपाय करने के लिए माथापच्ची करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चार बडे़ पदाधिकारियों पर गाज गिरी

कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने पर इस बार चार बडे़ पदाधिकारियों पर गाज गिराई है।

पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने नैनीताल के नगर अध्यक्ष मारूति शाह, चमोली जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजय रावत, अनुसूचित जाति विभाग के रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष कुंवर लाल आर्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री खजान पांडेय को छह साल के लिए निष्कासित किया है।

निष्कासित किए गए ज्यादातर नेता हरीश रावत खेमे के हैं। खजान पांडेय के खिलाफ कार्रवाई के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश दबाव बनाए हुए थीं।

सुमित की हार के लिए हरीश रावत खेमे के ऊपर आरोप

नेता प्रतिपक्ष शुरू से ही हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में अपने पुत्र सुमित की हार के लिए हरीश रावत खेमे के ऊपर आरोप लगा रही हैं। इन स्थितियों के बीच, इस बार प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के फैसले पर पलटवार करने के लिए करण माहरा सामने आए हैं।

इससे पहले, संगठनात्मक नियुक्तियों पर पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने विरोध की कमान संभाली थी। माहरा ने हल्द्वानी में प्रेस कान्फ्रेंस करके प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर सीधे तौर पर सवाल उठाए हैं। 16 दिसंबर की प्रस्तावित बैठक में भी मामले को उठाने की बात कही है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस की रार बढ़ने की स्थिति ही पैदा हो रही है।
 

निकाय चुनाव में जो लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे, उन पर गहन जांच के बाद कार्रवाई की गई है। खजान पांडेय के खिलाफ खुद नेता प्रतिपक्ष की शिकायत मिली थी, जबकि नैनीताल नगर अध्यक्ष के खिलाफ वहां के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिनके भी खिलाफ शिकायतें हैं, यदि वे जांच में सही पाई जाती हैं, तो आगे भी कार्रवाई की जाएंगी। जहां तक अनुशासन समिति के अध्यक्ष के भतीजे से जुड़ा मामला है, उनसे संबंधित विवाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है। यह विवाद कहीं से भी पार्टी विरोधी गतिविधि का हिस्सा नहीं था।
- सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed