{"_id":"64cbfc9fb7afde3b580355f9","slug":"vhp-workers-gheraoed-the-municipality-president-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-215793-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विहिप कार्यकर्ताओं ने किया पालिका अध्यक्ष का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विहिप कार्यकर्ताओं ने किया पालिका अध्यक्ष का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अवैध अतिक्रमण और रिक्शा, ठेली चालकों का सत्यापन कराने की मांग को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा का घेराव किया। पालिकाध्यक्ष ने मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
जिला सह मंत्री रोहित साहू ने कहा कि बाजार में अतिक्रमण के चलते हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाए। अवैध तरीके से बाजार में ई-रिक्शा का संचालन किया जा रहा है, जबकि बाजार में ई-रिक्शा को प्रतिबंधित किया गया है।
उन्होंने ई-रिक्शा को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाने की मांग की। कहा कि बाजार में ठेली वालों का सत्यापन कराया जाए। सत्यापन कर परिचय पत्र जारी किए जाएं। ठेलियां शहर से बाहर लगाई जाएं। बाहरी लोगों को बाहर किया जाए। आवारा पशुओं के लिए कांजी हाउस बनाया जाए।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी संजय कुमार को भी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद रावत, विशाल साहू, शुभम सकलानी, जितेंद्र उनियाल, आर्यन, अमन, रवि माहेश्वरी, मनोज आदि शामिल रहे।