फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vhp leader put himself into fire in haridwar against meat shops

हरिद्वार: विश्व हिंदु परिषद् के नेता ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Sun, 08 Apr 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Apr 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
Vhp leader put himself into fire in haridwar against meat shops
fire

विश्व हिंदू परिषद के नेता चरणजीत सिंह पाहवा ने मांस की दुकानों को हटाने के लिए आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


उन्हें देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इसकी पुष्टि हरिद्वार जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अर्जुन सेंगर ने की है। वहीं घटना की सूचना पर एसएसी कृष्ण कुमार वीके भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


 बता दें कि, हाल ही में उन्होंने ज्वालापुर क्षेत्र में बिना एनओसी के चल ही मांस की दुकानों को एक सप्ताह के अंदर न हटाने पर प्रशासन को आत्मदाह की चेतावनी दी थी। नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में विहिप नेता ने बताया था कि, पिछले 12 वर्षों से स्थानीय लोग मांस की अवैध दुकानों को हटवाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन अब तक दुकानें हट नहीं सकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vhp leader put himself into fire in haridwar against meat shops

2010 में जिलाधिकारी ने मांस की सभी दुकानों को नगर निगम क्षेत्र से बाहर करने का प्रस्ताव पास किया था और वर्ष 2017 में नगर निगम बोर्ड ने भी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। अभी तक मांस की दुकानें जस की तस है।

बताया कि मुस्लिम आबादी भी इन दुकानों से परेशान है और गंदगी व बीमारियां फैल रही है। वर्ष 2016 में सूचना अधिकार अधिनियम से मिली जानकारी का हवाला देते हुए विहिप नेता ने बताया कि नगर निगम ने 12 ही दुकानों को लाइसेंस दिए हुए है। जबकि दुकानों की संख्या सौ से भी ऊपर है। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर अवैध दुकानें बंद न हुई तो वह रेल चौकी के ठीक सामने राम चौक पर आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed