फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   VHP leader give Warning of suicide for not close Meat shops

विश्व हिंदु परिषद् के नेता ने प्रशासन को दी आत्मदाह की चेतावनी, ये है वजह

Sat, 31 Mar 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 31 Mar 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
VHP leader give Warning of suicide for not close Meat shops
आग

विश्व हिंदू परिषद के नेता चरणजीत सिंह पाहवा ने आत्मदाह की चेतावनी दे दी। उन्होंने ज्वालापुर क्षेत्र में बिना एनओसी के चल ही मांस की दुकानों को एक सप्ताह के अंदर न हटाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में विहिप नेता ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से स्थानीय लोग मांस की अवैध दुकानों को हटवाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन अब तक दुकानें हट नहीं सकी हैं।
विज्ञापन


बताया कि वर्ष 2010 में जिलाधिकारी ने मांस की सभी दुकानों को नगर निगम क्षेत्र से बाहर करने का प्रस्ताव पास किया था और वर्ष 2017 में नगर निगम बोर्ड ने भी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। अभी तक मांस की दुकानें जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

VHP leader give Warning of suicide for not close Meat shops

बताया कि मुस्लिम आबादी भी इन दुकानों से परेशान है और गंदगी व बीमारियां फैल रही है। वर्ष 2016 में सूचना अधिकार अधिनियम से मिली जानकारी का हवाला देते हुए विहिप नेता ने बताया कि नगर निगम ने 12 ही दुकानों को लाइसेंस दिए हुए है।

जबकि दुकानों की संख्या सौ से भी ऊपर है। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर अवैध दुकानें बंद न हुई तो वह रेल चौकी के ठीक सामने राम चौक पर आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में गुलफाम पीर, रियासत गौड़, श्याम सुंदर शर्मा, विजेंद्र पंवार, चंद्रशेखर, पवन देवी, धर्मवीर शर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed