{"_id":"592344d94f1c1b3c6a536f11","slug":"vhip-international-general-secretary-champat-rai-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलामी नहीं, संघर्ष का रहा भारत का इतिहास: चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलामी नहीं, संघर्ष का रहा भारत का इतिहास: चंपत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 23 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल के सात दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने कहा कि भारत का इतिहास गुलामी का नहीं, संघर्ष का रहा है। जिससे आज दोबारा भारत विश्व गुरू बनने की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित ब्रहमपुर गांव में सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे शिविर के बौद्धिक सत्र में चंपत राय ने कहा कि भारत के किसी भी कालखंड को उठाकर देखा जाए तो उसमें किसी में भी हिंदुस्तान के लोगों ने समर्पण नहीं किया, बल्कि गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए हर स्तर से संघर्ष किया। हिंदुस्तान के पराक्रम की अनेकों कहानियां रही हैं।
विज्ञापन
जिनमें भारत के लोगों ने गुलामी को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान लगातार 1200 वर्षों से अपने हकों के लिए लड़ता आ रहा है। चंपत राय ने कहा कि युवा कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेकर देश धर्म के लिए काम करें। वह समाज को जागरूक करने के लिए काम करें। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर के 170 प्रखंड स्तरीय दायित्वान कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
शिविर 20 मई की शाम को शुरू हुआ था, जो 27 की शाम को संपन्न होगा। इस मौके पर प्रांतीय संयोजक अनिल कुमार, प्रांतीय संगठन मंत्री संजय कुमार, विहिप के जिला मंत्री शिवप्रसाद त्यागी, राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।