{"_id":"64f24aa44ca25927960899c7","slug":"veterinarian-who-raped-and-assaulted-a-woman-arrested-dehradun-news-c-5-drn1037-235483-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिला से दुष्कर्म और मारपीट करने वाला पशु चिकित्सक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिला से दुष्कर्म और मारपीट करने वाला पशु चिकित्सक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून की महिला से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोपी अमृतसर के पशु चिकित्सक को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया, थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर पशु चिकित्सक मंजोत सिंह रंधावा निवासी रंजीत एवेन्यू, अमृतसर पंजाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला अंबाला कैंट में एक कंपनी में कार्य करती है। वहीं अमृतसर निवासी मंजोत सिंह भी वहीं कार्य करता था। फरवरी में मंजीत की नौकरी पशु चिकित्सक के तौर पर लग गई। पूर्व ऑफिस कर्मचारी होने के कारण उसकी आरोपी से बातचीत होती रहती थी। मई 2023 में महिला कंपनी के काम से अमृतसर गई। वहां उसकी मुलाकात मंजोत से हुई। आरोप है कि सरकारी नौकरी लगने की पार्टी का बहाना बनाकर वह उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसे शराब पिला दी और अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ की।
इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ दोबारा कंपनी के काम से अमृतसर गई। आरोप है कि मंजोत वहां आया और उसे जबरदस्ती अपने साथ होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर उसे बार-बार अमृतसर बुलाता रहा। आरोप है कि चिकित्सक ने उसके साथ मारपीट भी की। बताया कि 29 अगस्त को वह अपने भाई के साथ दून स्थित उसके घर पहुंच गया। वहां भी उसने मारपीट की और मां के साथ गाली गलौज की। इस मामले में आरोपी मंजोत सिंह रंधावा को गिरफ्तार कर लिया गया है।