उत्तराखंड: पहाड़ में तड़के झमाझम बरसे मेघ, सात जिलों में 13 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बुधवार सुबह झमाझम बारिश हुई। वहीं प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सात जिलों में भारी से बहुत भारी की चेतावनी जारी की है। वहीं, अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को भी राजधानी दून समेत प्रदेश के साथ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। राजधानी के साथ ही नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी और पौड़ी के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।
प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादल छाये रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 13 जुलाई तक प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।
वहीं, दून समेत आसपास के इलाकों में सोमवार देर रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। मंगलवार सुबह करीब दो से ढाई घंटे तक अलग-अलग क्षेत्रों में रिमझिम बारिश होती रही। दिन में भी दो से तीन दौर की अच्छी बारिश हुई। इस दौरान शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में बौछारें पड़ी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।