फिर मुसीबत झेलने को रहें तैयार, 48 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को उत्तराखंड में हुई बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। लेकिन परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इसके लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी से बेहद भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है। वहीं विभागीय रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी मात्रा में बारिश हुई। विशेषकर रुड़की, बड़कोट और चमोली में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।
बुधवार को राज्यभर के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बड़कोट और चमोली में 50 मिमी से अधिक बारिश हुई।
एकदम गिरा तापमान
वहीं पंतनगर, कपकोट और बनबसा में 30-30 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। वहीं राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के अनुसार रुड़की में 251 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान राजधानी देहरादून में 21 मिमी बारिश हुई। दून में एक जून से अब तक 332.1 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
तापमान
अधिकतम-27:8
न्यूनतम-24:6
सूर्योदय- सुबह 5:19 बजे
सूर्यास्त- शाम 7:24 बजे