फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   venkaiah Naidu inaugurated doordarshan and akashwani kendra in uttarakhand

उत्तराखंड को दूरदर्शन-आकाशवाणी केंद्र की सौगात, केंद्रीय मंत्री नायडू ने किया उद्घाटन

Thu, 29 Jun 2017 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून  
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून   Updated Thu, 29 Jun 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
venkaiah Naidu inaugurated doordarshan and akashwani kendra in uttarakhand

करीब दो साल से ट्रायल पर चल रहे दूरदर्शन और आकाशवाणी केंद्र का डबल इंजन सरकार में उद्घाटन हो ही गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वैंकेया नायूड और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस केंद्र का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जाहिर की कि इस केंद्र के कार्यक्रमों में स्थानीय बोली-भाषा और संस्कृति की झलक दिखलाई देगी। उन्होंने जल्द ही इस केंद्र के मार्फत 24 घंटे और सातों दिन की सेवाएं शुरू कराने का ऐलान किया।
विज्ञापन


गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में नायडू ने कहा कि उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान है। यह पहचान दूरदर्शन व आकाशवाणी के माध्यम से अच्छी तरह सामने आए, ये कोशिश होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे

venkaiah Naidu inaugurated doordarshan and akashwani kendra in uttarakhand

उन्होंने कहा कि स्थानीय संस्कृति भाषा-बोली पर आधारित कार्यक्रम से राज्य की संस्कृति समृद्ध होगी। इस अवसर पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दूरदर्शन ने अपने कुटुंब में एक और राज्य को जोड़ लिया है।

उम्मीद है कि दूरदर्शन और आकाशवाणी उत्तराखंड की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, यहां के तीर्थाटन-पर्यटन को एक नए कलेवर में दूरदर्शन पेश करेगा।

​इस अवसर पर हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक उमेश शर्मा, महानिदेशक दूरदर्शन सुप्रिया शाहू, महानिदेशक डीडी न्यूज वीना वर्मा, समाचार संपादक डीडी न्यूज विनोद शर्मा, समाचार संपादक आकाशवाणी संजीव सुंदरियाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed