फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicles will enter the mandi in one hour

एक-एक घंटे में वाहनों को मिलेगा मंडी में प्रवेश

Thu, 01 Apr 2021 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will enter the mandi in one hour
मंडी में लग रहे जाम और वाहनों को नियंत्रित करने के अब एक-एक घंटे में सीमित वाहनों को प्रवेश मिलेगा, जिससे कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को भी पालन किया जा सके। इस संबंध में बुधवार को मंडी समिति के सचिव विजय प्रसाद थपलियाल ने मंडी लोडर वाहन यूनियन के अध्यक्ष कैलाश कुड़ियाल व अन्य सदस्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

मंडी सचिव विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि मंडी परिसर में एक साथ अधिक वाहनों के प्रवेश के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में अब पंजीकृत वाहनों को सीमित संख्या में एक-एक घंटे के अंतराल में मंडी में प्रवेश दिया जाएगा। अन्य बड़े वाहनों का मंडी परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा। मंडी में प्रवेश करने वाले वाहन व्यवस्थित ढंग से पार्क किए जाएंगे। परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों को निर्धारित समय में खरीद और माल लोड कर परिसर खाली करना होगा। ऐसा न करने पर उनका पंजीकरण लोडर यूनियन से निरस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि यूनियन में लगभग 250 लोडर एवं छोटा हाथी मंडी परिसर से आवक लाने के लिए पंजीकृत हैं। जो यूनियन की शर्तों के अनुसार कार्य करने को बाध्य हैं। पंजीकृत वाहनों को यूनियन की ओर से टोकन जारी किए बिना मंडी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed