फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicles were stolen for smuggling animals, two arrested

पशुओं की तस्करी के लिए चुराते थे वाहन, दो गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2019 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Vehicles were stolen for smuggling animals, two arrested
पटेल नगर थाने में पुलिस ने वाहन के साथ पकड़े दो वाहन चोर ।
पटेलनगर पुलिस ने पशुओं की तस्करी करने के लिए वाहन चुराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 24 घंटे पहले चुराई गई टाटा सूमो बरामद की है। दोनों बदमाशाें ने डेढ़ माह पहले भी दून में मैक्स गाड़ी चुराई थी, जो देवबंद पुलिस से हुई मुठभेड़ में आरोपी छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के पित्थूवाला निवासी राम बहादुर की टाटा सूमो 19 अगस्त की रात को घर के सामने से चोरी हो गई थी। मुकदमा दर्ज कर कोतवाल सूर्यभूषण नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। चेकिंग के दौरान सूमो को मोहब्बेवाला के पास रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को मोड़ कर शहर की तरफ भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर टाटा सूमो सवार अनवर उर्फ समीर निवासी गंदेवड़ा (सहारनपुर) और खुर्शीद निवासी भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया। अनवर ने बताया कि बरामद सूमो उसके साथी इश्तेकार उर्फ तारा निवासी सहारनपुर ने चुराई थी, जिसे वह बेचने ले जा रहे थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में अनवर ने खुलासा किया डेढ़ माह पहले उन्हाेंने पटेलनगर से मैक्स गाड़ी चुराई थी, जिसे वह देवबंद पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद छोड़कर फरार हो गए थे। देवबंद कोतवाली में इस मामले में मुकदमा दर्ज है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पशुओं की तस्करी में चोरी के वाहनों का इस्तेमाल करते है, पशुओं पकड़े जाने की स्थिति में वाहन छोड़कर भाग जाए। टाटा सूमो भी इसी इरादे से चुराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed