फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicle tax waiver will be online

वाहन टैक्स माफी का मैनुअल नहीं, ऑनलाइन होगा काम

Wed, 14 Oct 2020 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Vehicle tax waiver will be online
देहरादून। जिले में व्यावसायिक वाहनों को टैक्स का त्वरित लाभ देने के लिए आरटीओ कार्यालय मैनुअल काम के बजाय ऑनलाइन विकल्प की मदद लेगा। इसके लिए आरटीओ ने नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) से आवश्यक सॉफ्टवेयर मुहैया कराने का आग्रह किया है। एनआईसी से ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध होते ही आरटीओ द्वारा टैक्स माफी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से तीन महीने की टैक्स माफी के फैसले से जिले में 40 हजार से ज्यादा व्यावसायिक वाहन मालिकों को लाभ मिलेगा। विभाग के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकार ने सभी श्रेणियों के वाहनों पर टैक्स माफ किया हो। इससे पहले ग्रीन कार्ड के आधार पर टैक्स में रियायत दी गई थी, लेकिन इस बार दायरा बहुत बड़ा है। इसलिए टैक्स माफी की प्रक्रिया का काम मैनुअल संभव नहीं है। इसके लिए विभाग द्वारा एनआईसी को पत्र भेजा जा चुका है। एनआईसी से ऑनलाइन व्यवस्था के लिए जल्द विकल्प मुहैया कराने को कहा गया है। आरटीओ के अनुसार जिले के सभी व्यावसायिक वाहनों के टैक्स माफी का काम मैनुअल किया जाता है तो इसमें करीब छह महीने से ज्यादा का समय लगने का अनुमान है। इसलिए ऑनलाइन विकल्प ही उपयुक्त है।
विज्ञापन

---
प्रदेश सरकार द्वारा व्यावसायिक वाहनों में तीन महीने की टैक्स माफी को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टैक्स माफी का काम मैनुअल के बजाय ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए एनआईसी को पत्र भेज दिया है। एनआईसी से विकल्प मुहैया होते ही टैक्स माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश चंद्र पठोई, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed