फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   veeram film shown in cannes film festival 2017

जानिए, आखिर क्यों कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई 'विराम'?

Sun, 21 May 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 May 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
veeram film shown in cannes film festival 2017
cannes

देहरादून में शूट हुई फिल्म 'विराम' फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई। आइए जानते हैं इस फिल्म में ऐसा क्या खास है जो इसे कांस में दिखाया गया।

विज्ञापन


फिल्म में स्थानीय कलाकारों ने भी भूमिका निभाई है। इस मौके पर फ्रांस में भारतीय राजदूत डॉ. मोहन कुमार ने ‘पिक्चर उत्तराखंड’ मैगजीन का स्पेशल एडिशन लांच किया।
विज्ञापन


फ्रांस में 17 से 28 मई तक 70वां कांस फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इसमें बृहस्पतिवार को दिखाई गई फिल्म 'विराम' में लीड रोल अभिनेता नरेंद्र झा ने निभाया है। इसकी शूटिंग दून के मैगी प्वाइंट, राजपुर रोड, मसूरी रोड आदि जगहों पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मकारों को उत्तराखंड आने के लिए प्रेरित किया

veeram film shown in cannes film festival 2017
cannes
फिल्म में वकील का किरदार निभाने वाले दून के सतीश शर्मा ने सतीश ने बताया कि फिल्म की साधारण-सी कहानी सभी को पसंद आई। उन्होंने बताया कि फिल्मकारों को उत्तराखंड आने के लिए प्रेरित किया गया। ‘पिक्चर उत्तराखंड’ मैगजीन की लांचिंग कर उत्तराखंड की खूबसूरती के बारे में बताया गया। 

ये है फिल्म की कहानी
फिल्म विराम में वकील का किरदार निभाने वाले नरेंद्र झा की पत्नी की मौत हो जाती है। उनकी जायदाद हड़पने के लिए कुछ लोग एक लड़की को उनके घर भेजते हैं। लड़की उम्र में उनसे काफी छोटी होती है।

लड़की को बाद में झा से प्यार हो जाता है। उनके वकील दोस्त की भूमिका निभाने वाले सतीश शर्मा, नरेंद्र झा की मौत के बाद उनकी वसीयत पढ़ते हैं। फिल्म में दून के राहत खान ने भी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed