फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Veer Madho Singh Bhandari Uttarakhand Technological

प्लेसमेंट में अच्छी कंपनियों को लाने पर ध्यान दे यूटीयू : सिन्हा

Sun, 18 May 2025 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Veer Madho Singh Bhandari Uttarakhand Technological
Iतकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने किया यूटीयू का निरीक्षणI
विज्ञापन




वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) का तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने निरीक्षण किया। सचिव ने विवि अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा, बदलते समय के साथ विवि के कार्मिकों को नई तकनीकी के गुरुमंत्र भी सिखाए जाएं, जिससे छात्रों को लाभ मिल सके।



उन्होंने कहा कि विवि प्लेसमेंट के लिए अच्छी कंपनियां लाने पर भी विशेष ध्यान दे। जिससे छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार वेतन मिल सके। शनिवार को सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने विवि के अधिकारियों के साथ बैठक भी की और भविष्य की योजनाओं को तैयार करने व उनका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही शोध को प्रोत्साहित कर उनकी गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षकों को औद्योगिक भ्रमण कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, छात्रों को प्रोडक्ट डेवलपमेंट जैसे प्रोजेक्ट कराए जाएं और इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्मिकों को नई तकनीकी से रूबरू कराने के लिए सर्विस लर्निंग पर सभी संस्थाएं मिलकर काम करें। उन्होंने विवि के महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी, फैकल्टी ऑफ फार्मेसी में स्थापित विभिन्न प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण किया और प्रयोगशालाओं के उच्चीकरण के भी निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए सरकार के सहयोग के लिए शासन की ओर से कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार की फंडिंग एजेंसी से तकनीकी क्षेत्र के प्रोजेक्ट्स के लिए प्रयास करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान संयुक्त सचिव सत्यप्रकाश सिंह, विवि के कुलसचिव प्रो. सत्येंद्र सिंह, वित्त नियंत्रक बिक्रम सिंह जंतवाल, परीक्षा नियंत्रक वीके पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed