फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Veer Funku Das in Kalsi

कालसी में वीर फुनकू दास की प्रतिमा का अनावरण

Sun, 11 Aug 2019 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Veer Funku Das in Kalsi
वीर फुनकू दास की प्रतिमा का अनावरण करते प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह। - फोटो : VIKAS NAGAR
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर फुनकू दास की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने कालसी स्थित सम्राट अशोक सामुदायिक केंद्र में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने फुनकू दास के परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिमा स्थल के आसपास सौंदर्यीकरण के लिए सात लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर फुनकू दास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में वीर फुनकू दास ने अहम भूमिका निभाई। वह स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जवाहर लाल नेहरू के साथ जेल में रहे। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। कहा कि वीर फुनकू दास के जीवन से युवाओं को सीख लेनी चाहिए। मंच संचालन धजवीर वर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संजय किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष सरदार सिंह, श्याम सिंह वर्मा, बर्फ सिंह, अनीता निराला, मंजू तोमर, रेखा चौधरी, उमा दत्त जोशी, मायाराम, सुभाष भाटी, दीवान सिंह तोमर, सीताराम नेगी, शेर सिंह भाटी, भजन वर्मा, सरोज पंवार, अतर सिंह चौहान, शमशेर सिंह, मोहन काला, पूरण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed