फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vasant Panchami 26 January 2023 Four auspicious yogas being made on this year read more updates in hindi

Vasant Panchami: इस साल वसंत पंचमी पर बन रहे चार शुभ योग, विशेष मुहूर्त के साथ ही जानिए कैसे करें पूजन

Mon, 23 Jan 2023 10:28 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Jan 2023 10:28 AM IST
सार

वसंत पंचमी के दिन स्कूल-कॉलेज में विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस वर्ष वसंत पंचमी 26 जनवरी को मनाई जा रही है। पंचमी तिथि 25 जनवरी को दोपहर 12:38 बजे से शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन 26 जनवरी सुबह 10:38 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन
Vasant Panchami 26 January 2023 Four auspicious yogas being made on this year read more updates in hindi
वसंत पंचमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल वसंत पंचमी पर चार शुभ योग बन रहे हैं। उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र के छत्र और मित्र नाम के योग हैं। जबकि, इसी दिन शिव और सिद्ध नाम के योग बनने से इसका महत्व और बढ़ गया है। वहीं, पूजा-अर्चना के लिए 26 जनवरी को वसंत पंचमी पर सुबह सात बजकर सात मिनट से दोपहर सवा 12 बजे तक विशेष मुहूर्त है।

विज्ञापन

आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि देश के लगभग हर राज्य में वसंत पंचमी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। वसंत पंचमी के दिन स्कूल-कॉलेज में विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस वर्ष वसंत पंचमी 26 जनवरी को मनाई जा रही है। पंचमी तिथि 25 जनवरी को दोपहर 12:38 बजे से शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन 26 जनवरी सुबह 10:38 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन


उदय तिथि (सूर्योदय) में ही पंचमी मनाना शास्त्रसम्मत है। पंचमी तिथि का सूर्योदय 26 जनवरी को होगा। इस दिन उत्तरा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र होने से छत्र और मित्र नाम के दो शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा शिव और सिद्ध नाम के दो अन्य योग भी होंगे। इस प्रकार वसंत पर चार शुभ योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर क्या करें 

शिक्षा, कला व साहित्य से जुड़े लोग शुभ फल पाने के लिए पीले फूल, हल्दी, पीले वस्त्र, पीली मिठाई व हल्दी की माला आदि पीले चीजों से मां सरस्वती का पूजन करें। मां शारदे के चरणों में पेन, पेंसिल, स्टेशनरी का सामान रखकर उन्हें आशीर्वाद के रूप में उपयोग में लाएं। गुरुओं व अपने माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: उपजे कई सवाल, कैसे पार पाएगी सरकार, इस रिपोर्ट में है जोशीमठ के भविष्य से जुड़ी जरूरी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed