फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Vande Mataram will be sung in all private and government schools of the Uttarakhand

Uttarakhand: प्रदेश के निजी और सरकारी सभी स्कूलों में होगा वंदे मातरम का गायन, शिक्षा निदेशक ने दिए निर्देश

Sun, 16 Nov 2025 12:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 16 Nov 2025 12:58 PM IST
सार

शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अहम योगदान रहा है। जिसका स्कूलों में सस्वर पूर्ण गायन किया जाएगा।

विज्ञापन
Dehradun News: Vande Mataram will be sung in all private and government schools of the Uttarakhand
- फोटो : Istock

विस्तार

प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल सती ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा, संविधान दिवस 26 नवंबर को 21 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इसका गायन करेंगे।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अहम योगदान रहा है। जिसका स्कूलों में सस्वर पूर्ण गायन किया जाएगा। इसके गायन के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं भागीदारी रहेगी।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: पंचायत उपचुनाव...21 साल की शिवानी बनीं धारगांव की निर्विरोध प्रधान, दिलचस्प है नामांकन की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके गायन के लिए जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं जन सामान्य को भी आमंत्रित किया जाएगा। शिक्षा निदेशक ने यह भी निर्देश दिए कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनकी प्रथम पीढ़ी व शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed