फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vande Bharat standing at the station neither visible on the app nor ticket being booked Dehradun Uttarakhand

Vande Bharat Train: स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत...ना एप पर दिख रही, ना टिकट हो रहा बुक, जानें कब से चलेगी रोजाना

Thu, 14 Mar 2024 02:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Mar 2024 02:56 PM IST
सार

मंगलवार को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से देहरादून से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। अभी वंदे भारत के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Vande Bharat standing at the station neither visible on the app nor ticket being booked Dehradun Uttarakhand
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

अपना पहला सफर पूरा कर लखनऊ से लौटी वंदे भारत एक्सप्रेस, दून रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई है। लखनऊ जाने वाले लोगों को ट्रेन में सफर करना है, लेकिन ना तो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का टिकट बुक हो रहा और ना ही एप से यात्री टिकट बुक कर पा रहे हैं। अभी रेलवे ने भी ट्रेन के नियमित संचालन की तिथि जारी नहीं की है।

प्रधानमंत्री ने देहरादून और लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत मंगलवार की सुबह 9:41 बजे वर्चुअल माध्यम हरी झंडी दिखाकर की थी। ट्रेन आठ घंटे का सफर तय करके शाम को छह बजे के करीब लखनऊ पहुंची और रात में ही देहरादून लौट आई, लेकिन बुधवार को ट्रेन का संचालन नहीं किया गया। बताया जाता है कि ट्रेन के नियमित संचालन के संबंध में अभी कोई आधिकारिक आदेश नहीं आए है। जिस कारण तब तक ट्रेन का संचालन नहीं किया जा सकेगा। बुधवार को शाम तक ट्रेन देहरादून रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन

आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप पर भी नहीं दिखी वंदे भारत

अभी तक रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन के देहरादून-लखनऊ रूट के लिए किराये का निर्धारण नहीं किया गया और ना ही इस किराये और समय सारिणी को एप पर अपडेट किया गया है। इस कारण एप पर ट्रेन नहीं दिख रही। लोग यदि एप पर जाकर लखनऊ जाने के लिए ट्रेन सर्च करते हैं तो एप पर वंदे भारत ट्रेन नहीं दिखाई देती है। इससे लोग असमंजस में हैं। बुधवार को कई लोग तो ट्रेन के टिकट और समय के संबंध में पूछताछ करने के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन के चक्कर लगाते देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

समय सारिणी तो जारी की, लेकिन नियमितीकरण की तारीख का इंतजार

बताया जा रहा है कि रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन की समय सारिणी तैयार कर ली है। साथ ही ट्रेन किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी इसकी भी तैयारी की गई है। अभी इसके नियमित संचालन के संबंध में स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए। उधर इस संंबंध में सीएमआई एसके अग्रवाल ने कहा कि रेलवे की तैयारी पूरी है। नियमित संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश मिलते ही ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें...लोक सभा चुनाव: भाजपा के तरकश में एक और तीर...मोदी के CAA और धामी के UCC से वोटरों को साधेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed