फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vande Bharat Express will run from May 28, will reach Delhi in four hours and 45 minutes

Dehradun News: 28 मई से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, चार घंटे 45 मिनट में पहुंचाएगी दिल्ली

Wed, 24 May 2023 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express will run from May 28, will reach Delhi in four hours and 45 minutes
रेलवे ने देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। 28 मई से ट्रेन विधिवत शुरू हो जाएगी। यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक (कोचिंग) रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। ट्रेन का किराया भी जल्द निर्धारित किया जाएगा। बताया जा रहा है किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 1.2 से 1.3 फीसदी अधिक हो सकता है।
विज्ञापन




वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। हालांकि, शताब्दी एक्सप्रेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलाया जाता है। जबकि, यह ट्रेन आनंद विहार तक ही जाएगी। यह ट्रेन यात्रा में चार घंटे 45 मिनट लेगी। दून से सुबह सात बजे चलकर वंदे भारत आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से धीमी गति से पास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

राजाजी पार्क क्षेत्र में 60 किमी होगी गति

सभी ट्रेनों को राजाजी पार्क में नियंत्रित गति पर गुजारा जाता है। इसमें वंदे भारत के लिए भी गति निर्धारित की गई है। यह ट्रेन इस क्षेत्र से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरेगी। जबकि, अन्य जगहों पर इसे अधिकतम निर्धारित गति से चलाया जाएगा। राजाजी पार्क क्षेत्र में शताब्दी एक्सप्रेस के लिए भी यही गति निर्धारित की गई है।


---

पहले मुजफ्फरनगर और रुड़की स्टॉपेज नहीं थे शामिल

रेलवे ने पहले इस ट्रेन को जनशताब्दी के रूट पर चलाने की योजना बनाई थी। इसके लिए ट्रेन को सहारनपुर से न चलाकर वाया टपरी रेलवे स्टेशन चलाया जाना था। रेलवे ने इसके लिए संभावित शेड्यूल भी अधिकारियों को जारी कर दिया था, लेकिन मीडिया में खबरें आने के बाद ट्रेन के स्टॉपेज बदल दिए गए। पहले देहरादून से दिल्ली के बीच केवल तीन स्टॉपेज हरिद्वार, टपरी और मेरठ ही रखे गए थे।

---

यह होगा ट्रेन का शेड्यूल

देहरादून से दिल्ली

स्टेशन-समय

देहरादून-7.00 बजे

हरिद्वार-8.04 बजे

रुड़की-8.49 बजे

सहारनपुर-9.27 बजे

मुजफ्फरगनर-10.07 बजे

मेरठ-10.37 बजे

आनंद विहार-11.45 बजे

-----

दिल्ली से देहरादून

आनंद विहार-शाम 5.20 बजे

मेरठ-6.38

मुजफ्फरनगर-7.08

सहारनपुर-7.55

रुड़की-8.31

हरिद्वार-9.15

देहरादून-10.35

- अभी तक किराया नहीं किया गया है फाइनल

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed