{"_id":"69528f2a826b53469402e5a0","slug":"van-overturns-in-chilio-forest-student-seriously-injured-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-127797-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चीलियो के जंगल में वैन पलटी, छात्रा गंभीर रूप से घायल, पुलिस को पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चीलियो के जंगल में वैन पलटी, छात्रा गंभीर रूप से घायल, पुलिस को पता नहीं
विज्ञापन
चीलियो के जंगल में सड़क पर पलटी वैन और उसे बाहर निकाल कर आए छात्र - छात्राएं। स्रोत: पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- निजी वैन से स्कूल जा रहे थे छात्र-छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। छात्र-छात्राओं को कोतवाली रोड स्थित स्कूल लेकर आ रही वैन सोमवार को चीलियो के जंगल में पलट गई। दुर्घटना में एक छात्रा आहना तोमर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, अन्य आठ छात्र-छात्राओं को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घायल छात्रा को ब्लाॅक प्रमुख नारायण ठाकुर ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। हैरानी की बात है कि पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रोड स्थित एक निजी स्कूल में बस या वैन सेवा नहीं है। चीलियो और आसपास क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के अभिभावक उन्हें एक वैन से स्कूल भेजते हैं। सुबह कोहरा अधिक था और सड़क पाले से गीली थी। चीलियो के जंगल में चालक ने वैन से नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई। इस दौरान घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बच्चे वैन से निकलकर बाहर आ गए। हादसे में एक छात्रा के हाथ-पैर में अधिक चोटें आई हैं। अन्य आठ छात्र-छात्राएं मामूली रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर ने बिना देर किए घायल छात्रा को हरबर्टपुर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि छात्रा के एक्सरे में फ्रैक्चर नहीं पाया गया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी। चौकी प्रभारी संदीप पंवार ने बताया घटना की सूचना नहीं मिली है।