फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Valley of Flowers Snow started melting colorful flowers started blooming chamoli Uttarakhand News

Chamoli News: फूलों की घाटी में आने लगी बहार, बर्फ पिघलने के साथ ही रंग बिरंगे फूल खिलने हुए शुरू

Tue, 20 May 2025 11:48 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 20 May 2025 11:48 AM IST
सार

एक जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। हाल ही में पार्क प्रशासन की टीम क्षेत्र का जायजा लेने के लिए फूलों की घाटी गई थी।

विज्ञापन
Valley of Flowers Snow started melting colorful flowers started blooming chamoli Uttarakhand News
फूलों की घाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में बर्फ पिघलने के साथ ही रंग बिरंगे फूल खिलने शुरू हो गए हैं जिससे घाटी में रंगत आने लगी है। घाटी में फूल खिलने की पहली तस्वीर सामने आई है जिसे घाटी का भ्रमण करने गए वन विभाग की टीम ने अपने कैमरे में कैद किया है। फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून को खोल दी जाएगी।

विज्ञापन


नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। हाल ही में पार्क प्रशासन की टीम क्षेत्र का जायजा लेने के लिए फूलों की घाटी गई थी। जहां उन्हें कुछ जगहों पर फूल खिलते हुए दिखे। जून माह में घाटी में 10 से 15 प्रजाति के फूल खिल जाते हैं जबकि बरसात में सैकड़ों प्रजाति के फूल खिलते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib:  तीन किमी आस्था पथ से सेना ने हटाई बर्फ; सात क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा गुरुद्वारा
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल का कहना है कि घाटी में बर्फ पिघलने के साथ ही फूल खिलने लग गए हैं। इसमें प्राईमूला, एलिएम और वाइल्ड रोज के फूल शामिल हैं। इस बार घाटी में अच्छी बर्फबारी हुई है। इसलिए अच्छे फूल लिखने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed