Uttarakhand: फूलों की घाटी में प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन इस्तेमाल करने वाले विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी विदेशी नागरिक ने फूलों की घाटी घूमने के दौरान प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन का प्रयोग किया है। इस पर पुलिस ने विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था। अब मामले में विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फूलों की घाटी की यात्रा के दौरान प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन रखने और इस्तेमाल करने के मामले में चमोली पुलिस ने एक ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र के नागरिक के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति केि खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के बताया कि विदेशी नागरिक के दस्तावेजों के अनुसार उसका नाम फेरगस एन मैक्लेओड (26 साल) है। और राष्ट्रीयता ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि सेटेलाइट फोन रखना और उसका प्रयोग प्रतिबंधित है।
इस साल जून माह में विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी घूमने आए विदेशी नागरिक को प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन के उपयोग करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी विदेशी नागरिक ने फूलों की घाटी घूमने के दौरान प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन का प्रयोग किया है। इस पर पुलिस ने विदेशी नागरिक की घांघरिया, पुलना और गोविंदघाट में तलाश शुरू की।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham Doors Closed: दस तस्वीरों के साथ जानें इस साल की 10 बड़ी बातें, इन दो वजह से चर्चा में रहा धाम